ब्लाक प्रमुख अजय विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत सदस्य बैठक

Share this

ब्लाक प्रमुख अजय विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत सदस्य बैठक

(युगाधार समाचार)

सीतापुर- विकासखंड खैराबाद सभागार में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख अजय विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक की। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की गई और कई विकास कार्यों की योजनाओं का खाका तैयार किया गया। इस दौरान क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख अजय विश्वकर्मा के कार्यकाल की सराहना की और उनके साथ मजबूती से खड़े रहने की बात कही।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अजय विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने विकास कार्यों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। जितनी रफ्तार से इस सरकार में विकास कार्य हुए हैं, उतनी रफ्तार में अन्य किसी सरकार में विकास कार्य नहीं हुए। गांवों में शहरों जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। गांव के जो रास्ते हमेशा कच्चे रहते थे, उनको इंटरलॉकिंग और आरसीसी सड़कों में बदल गया है। पेयजल योजना के तहत शहरों की तरह गांव में भी पानी की पाइपलाइन पहुंचाई गई है। बिजली व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जाता है। गरीब टपके के उत्थान के लिए केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने तमाम योजनाएं चलाई है। कच्चे घरों में रहने वाले परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराए गए हैं। सड़कों के साथ जल निकासी की व्यवस्था को भी व्यवस्थित किया गया है। आज के गांव सुविधाओं के मामले में शहरों को भी टक्कर दे रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख अजय विश्वकर्मा ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख अजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में खैराबाद विकासखंड क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। समस्त प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख अजय विश्वकर्मा की कार्यशैली के कायल है। वे सब की बातों को ध्यान से सुनते हैं और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हैं। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि वह सब ब्लॉक प्रमुख अजय विश्वकर्मा के साथ खड़े हैं। खैराबाद क्षेत्र के 105 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में 91 क्षेत्र पंचायत सदस्य बैठक में पहुंचे और उन्होंने ब्लॉक प्रमुख अजय विश्वकर्मा को समर्थन करते हुए उनके कार्यों की जमकर सराहना की। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी नीरज दुबे, क्षेत्र के प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  रक्तदान से बड़ा कोई दान नही- अचिन मेहरोत्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *