Share this
सांस्कृतिक महोत्सव में उमड़ी हजारों की भीड़
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-स्थानीय राजा कालेज के मैदान पर आयोजित सीतापुर सांस्कृतिक महोत्सव में उमड़ी हजारों की भीड़,आज चौथे दिन महिलाओंऔर बच्चों ने उठाया झूलों का मज़ा, सीतापुर में पहली बार आये झूले रेंजर और राइडर रहे विशेष आकर्षण का केंद्र।आये हुए लोंगों ने बम्बई की सॉफ्टी,भेलपुरी और पावभाजी को बहुत पसंद किया । महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की सहारनपुर के हैंडीक्राफ्ट रहे विशेष आकर्षण का केंद्र।मेन गेट पर बना टाइटैनिक जहाज रहा आकर्षण का केंद्र। सांस्कृतिक महोत्सव का सांस्कृतिक मंच सुपरहिट रहा।एंकर अलीशा मेराज जी के द्वारा मंच संचालन किया गया ।








Leave a Reply