Share this
सीतापुर संस्कृति महोत्सव का भव्य उद्घाटन आज
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-सीतापुर नगर वासियो के लिए एक बड़ी खुशखबरी आज मिलने वाली है क्योंकि स्थानीय राजा कालेज के मैदान पर आज शाम 7 बजे सीतापुर संस्कृति महोत्सव का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है ।
महोत्सव के प्रबंधन गिरीश मिश्र ने बताया कि आयोजित महोत्सव में बच्चों के मनोरंजन के साथ साथ उनकी प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए एक सांस्कृतिक मंच प्रदान किया जाएगा जहाँ पर अनेक प्रतियोगिता,डांस व अन्य कार्यक्रम होंगे,वही महिलाओं के लिए घरेलू सामान के अलावा कपड़े,बैग, श्रंगार का सामान के विशेष विभिन्न स्थानों के मशहूर स्टालों को लगाया गया है ।इसके अलावा हवाई झूला,ड्रैगन झूला,रेलगाड़ी झूला,चटपटी चाट,पण्डित जी के मशहूर खाजा,भेलपूरी, पानी पूरी व अनेक सेल्फी प्वाइंट बनाये गए है जहां की यादें उन्हें अपने मोबाईल में कैद करने का मौका मिलेगा।इसके अलावा सुरक्षा के विशेष व्यवस्था के लिए पूरे महोत्सव मैदान को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है।








Leave a Reply