नाग पंचमी के दिन देर शाम तक हुआ दंगल का आयोजन

Share this

नाग पंचमी के दिन देर शाम तक हुआ दंगल का आयोजन

👉धम्मा पहलवान योगशाला में तीन दर्जन से अधिक पहलवानों ने कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके प्रतियोगिता जीती

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-विकास खण्ड खैराबाद अंतर्गत ग्राम टक पुरवा निकट भुइंया ताली में विगत वर्षों की बात नाग पंचमी के दिन धम्मा पहलवान योगशाला टकपुरवा के द्वारा ग्रामीण तथा नगर क्षेत्र के 6 दर्जन से अधिक पहलवानों के बीच कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि समाजसेवी अभिषेक गुप्त के द्वारा किया गया मुख्य अतिथि ने दंगल में प्रतिभाग करने वाले लगभग 6 दर्जन पहलवानों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया तथा दंगल प्रतियोगिता का विधिवत प्रारंभ दिन में 2:00 बजे से प्रारंभ हो गया।
प्रतियोगिता की शुरुआत पंकज पहलवान कमाल सराय तथा अंकित पहलवान विष्णु नगर के बीच प्रारंभ हुई जिसमें पंकज पहलवान ने कुश्ती प्रतियोगिता में अंकित पहलवान को हराकर विजय हासिल की।
इसी प्रकार 6 दर्जन से अधिक पहलवानों ने देर शाम तक कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभा कर किया जिसमें तीन दर्जन से अधिक पहलवान विजई घोषित हुए जिन्हें पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्त के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि कुश्ती भारतीय खेल का एक महत्वपूर्ण अंग है तथा विभिन्न अवसरों पर इस तरीके के आयोजन हमारे राष्ट्र की खेल भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं प्रतियोगिता में विजय पाने वाले पहलवानों में शंकर पहलवान बलराम शाह प्रियांशु रोशन संतोष आयुष मेवालाल अमीन मुनेंद्र ‌ सुरेंद्र नवीन अंश सहित तीन दर्जन पहलवानों के नाम शामिल है आयोजन संस्था धम्मा पहलवान योगशाला टकपुरवा के आयोजकों के द्वारा पहलवानों को शुभकामनाएं दी गई।

यह भी पढ़ें :  सीतापुर सांस्कृतिक महोत्सव का हुआ भव्य उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *