राजपाल मौर्य की नौकरी का कार्यकाल निर्विवाद रहा- लालकमल

Share this

राजपाल मौर्य की नौकरी का कार्यकाल निर्विवाद रहा- लालकमल

(युगाधार समाचार )

सीतापुर -जिला सूचना कार्यालय सीतापुर में मददगार पद पर कार्यरत राजपाल मौर्य दिनांक-31 मार्च 2024 को सेवानिवृत्त हो गये।
उन्होंने जिला सूचना कार्यालय में 42 साल रहकर पूरी निष्ठा और लगन से अपनी सेवा अवधि पूर्ण कर ली।
 इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी लाल कमल ने बधाई देते हुए कहा कि राजपाल मौर्य के साथ काम करके बहुत कुछ सीखने को मिला, आज के दौर में नौकरियां आसान नहीं रही है, जहां तक मैंने देखा है कि राजपाल मौर्य की नौकरी का कार्यकाल निर्विवाद रहा है
लाल कमल जिला सूचना अधिकारी ने मौर्य के प्रति अपने विचार ब्यक्त करते हुए कहा कि रिटायरमेंट किसी भी शख्स के जीवन में एक महत्वपूर्ण घटना है जो कई तरह से खास हो सकता है। यह एक समय है जब लोग अपने करियर से सेवानिवृत्त हो जाते हैं और अपने जीवन के अगले स्टेज में दाखिल हो जाते हैं। यह ऐसा समय हो सकता है जब लोग अपने जीवन में आराम के लिए समय निकाल सकते हैं, नए शौक और रुचियों का पता लगा सकते हैं, या अपने परिवार और दोस्तों के साथ अधिक समय बिता सकते हैं।
कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों एवं पत्रकार बन्धुओं ने मौर्य को विदाई देते हुए शुभकामनाएं भी दी।
इस दौरान अपर जिला सूचना अधिकारी प्रशांत अवस्थी, लेखाकार प्रशान्त कुमार, प्रचार सहायक अभिषेक कुमार मिश्रा, कम्प्यूटर आपरेटर प्रिंस सक्सेना, अनुसेवक कुलदीप कुमार, अनुसेवक आदर्श तिवारी ,राजपाल मौर्य जी के छोटे पुत्र श्री दीपक कुमार मौर्य  व पुत्रवधू श्रीमती सृष्टि मौर्य, पौत्री उमिका मौर्य सहित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  चेयरमैन हाजी जावेद अहमद ने सुनी जनता की समस्याएं निराकरण हेतु दिया कर्मचारियों को आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *