सचिव प्रदीप चौधरी ने नल रिबोर के नाम पर डकारे हजारों रूपये

Share this

सचिव प्रदीप चौधरी ने नल रिबोर के नाम पर डकारे हजारों रूपये

( विकास खण्ड परसेंडी का है मामला )

( युगाधार समाचार )

सीतापुर – आपने युगाधार समाचार के माध्यम से जाना कि किस प्रकार से विकास खण्ड परसेंडी मे तैनात सचिव प्रदीप चौधरी ने एक आंगनवाड़ी कार्यक्रती को सरकारी आवास की सुविधा उपलब्ध कराई वहीं इनके द्वारा ग्राम पंचायत मे नल रिबोर के नाम पर जम कर सरकारी धन का गबन किया गया है जबकि ग्रामवासियो का कहना है कि वो लोग स्वयं चंदा लगाकर खराब पड़े नलों को सही कराते है जिसकी पुस्टि नल बनाने वाला मिस्त्री भी अपने बयान मे कहता है!
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत बेदौरा में एक वर्ष के अंदर हैंडपंपों की मरम्मत, पर छह लाख रुपये से अधिक खर्च कर दिया गया। इस ग्राम पंचायत में 15 इंडिया मार्क हैंडपंप लगे हैं। ग्रामीणों ने प्रधान व सचिव की भूमिका की शिकायत अधिकारियों से को है। इसमें कहा गया कि हैंडपंप खराब होने पर ग्रामीण चंदा लगाकर मरम्मत कराते हैं। मरम्मत के नाम पर यह हेराफेरी की गई है।
ग्राम पंचायत के आंकड़ों पर गौर करें तो बेदौरा में छह लाख तीन हजार 590 रुपये मई 2023 के बाद से अब तक हैंडपंप को मरम्मत के नाम पर निकाले गए हैं। इसका भुगतान एमके मशीनरी स्टोर फर्म के नाम पर किया गया!
परसेड़ी के भदेवा ग्राम में लगा चौकी विहीन इंडिया मार्का हेंडपम्प है। हैंडपंप रिबोर मरम्मत, फोटो के नाम पर यह पैसा भुगतान किया है!
800 आबादी वाली ग्राम पंचायत में केवल 15 इंडिया मार्क हैंडपंप लगे हुए हैं। कई की चौकी तक नहीं है!
अब देखना है कि उक्त सचिव के काले कारनामो की जांच जुम्मेदार अधिकारी कब करते है या फिर अपना हिस्सा लेकर मामले को रफा दफा कर देते है यह तो समय बताएगा!

यह भी पढ़ें :  सिधौली नगर के विकास को मिली नई गति, नगर पँचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की खास मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *