Share this
डॉ0 वेद प्रकाश त्रिपाठी प्राचार्य के सेवा निवृत्त उपरांत किया गया सम्मान
( युगाधार समाचार )
सीतापुर -संस्कृत शिक्षक संगोष्ठी व डॉ0 वेद प्रकाश त्रिपाठी प्राचार्य के सेवा निवृत्त उपरांत सम्मान समारोह जनपद के राजकीय इंटर कालेज में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का सुभारम्भ जिलाविद्यालय निरीक्षक डॉ0 राजेन्द्र सिंह,वित्त एवं लेखाधिकारी सुनील मिश्र,उप प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज डॉ0 नरेंद्र सिंह,उप प्रधानाचार्य फूलचन्द्र सहित अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके किया।अपने 36 वर्ष के सफल कार्यकाल के उपरांत शैक्षिक सेवा से निवृत्त होने पर उपस्थित संस्कृत शिक्षकों ने वेद प्रकाश त्रिपाठी जी का माल्यापर्ण व अनेक उपहार देकर सम्मान किया।
अपने उद्बोधन में जिलाविद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने उपस्थित शिक्षक व प्रधानाचार्यों से कहा कि आप सब संस्कृत भाषा के साथ ही भारतीय संस्कृति के संवाहक हो सभी लोग अपने विद्यालयों में मन लगाकर कार्य करें।सरकार संस्कृत के प्रति गम्भीर है विद्यालयों व शिक्षकों के उत्थान हेतु सभी प्रकार के कार्य किये जा रहे हैं।छात्र संख्या बढ़ाने के हम सभी को प्रयास करने होंगे।हमारे और हमारे कार्यालय के द्वारा प्रत्येक प्रकार का सहयोग व मार्गदर्शन सदैव आपको मिलता रहेगा।हमारी जहां भी आवश्यकता हो आप निःसंकोच हमसे कह सकते हैं।सीतापुर नैमिषारण्य की पावन धरती से संस्कृत का उदघोष सम्पूर्ण विष्व में गूंजे यही हमारा प्रयास होना चाहिए। हमारा प्रयास होगा कि प्रत्येक माह में एक बार हम सभी शिक्षकों के साथ बैठकर चर्चा अवश्य करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक प्रदेश मंत्री पंकज पांडेय,श्रवण शास्त्री,प्रधानाचार्य शैलेन्द्र पांडेय,नोडल प्रभाकर द्विवेदी,वैशम्पायन शास्त्री,श्रीमती सरोज सिंह,ब्रिजेन्द्राचार्य जी,चन्द्र प्रकाश शुक्ल ने डॉ0 त्रिपाठी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवक्ता व्याकरण डॉ0 योगेंद्र पांडेय ने किया।
उक्त अवसर पर सुधाकर शुक्ल,रामसरन द्विवेदी, सर्वेश सिंह,कल्पना, मित्र रत्न तिवारी,विनय अवस्थी,अभिषेक, अखिलेश शास्त्री,राघवेंद्र सिंह,प्रीति,सर्वेस कुमार,अनुराग मिश्र,रविन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में संस्कृत शिक्षक उपस्थित रहे।












Leave a Reply