Share this
फिर एक बार, आ गई मोदी सरकार प्रधानमंत्री ने रचा इतिहास
( युगाधार समाचार )
सीतापुर-सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ही मोदी की गारंटी है। इस गारंटी पर भारत वर्ष के मतदाताओं ने पूरा विश्वास जताया है। यही वजह है कि फिर एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार आ रही हैै। यह बात शनिवार को अपने कैंप कार्यालय पर निर्वतमान भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कही।
भाजपा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि भाजपा संगठन एक परिवार है। उसी परिवार के दम पर एक बार फिर से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एनडीए सरकार बनने जा रही है।
जहां एक तक तमाम दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय रथ को रोकने का प्रयास कर रहे थे। वहीं देश की जनता ने निर्बाध रूप से विजय रथ को गति दी। नतीजा सवा सौ करोड़ भारतवासियों ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को ही देश का प्रधानमंत्री चुना है।
नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। जहां यह इतिहास बन रहा है, वहीं यह भी साफ कर रहा है कि देश की जनता को मोदी की गारंटी पर पूरा विश्वास है। आज देश ने विपक्षी कांग्रेस गठबंधन को औंधे मुंह गिरा दिया है। कांग्रेस के नेता महज 99 सीटें पाकर प्रधानमंत्री बनने के ख्वाब देख रहे हैं। जबकि एनडीए गठबंधन 293 सीट पाने के बाद भी शांत है।
भाजपा के कार्यकर्ता पूरे कर्तव्यनिष्ठा से काम कर रहे हैं। इस मौके पर निर्वतमान जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर एनडीएम सरकार बनने की खुशी का इजहार किया। इस मौके पर प्रणीत सिंह, महेश वर्मा, अजीत सिंह, उत्तम पांडे, उमेश गुप्ता, राजेश यादव, अंबुज पांडे, दीपिल अरोड़ा, राजा श्रीवास्तव, रतेंद्र यादव, करण राठौर, सूरज पांडे, अंकुर तिवारी, निखिल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।












Leave a Reply