संजीव गुप्ता टिंचू ने सपत्नी पूजन अर्चन कर वितरित किया भण्डारा प्रसाद

Share this

संजीव गुप्ता टिंचू ने सपत्नी पूजन अर्चन कर वितरित किया भण्डारा प्रसाद

(युगाधार समाचार )

सीतापुर – ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को आरएमपी महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव गुप्ता टिंचू ने अपनी धर्म पत्नी के साथ महाबली हनुमान के विधिवत पूजन अर्चन व सुन्दर कांड के पाठ व पावर हाउस स्थित चमत्कारी हनुमान मंदिर में चोला अर्पण कर कर एक विशाल भंडारे प्रसाद वितरण का आयोजन किया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने पूरी सब्जी हलुवा का प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली के जयकारे लगाए
भंडारा प्रसाद के दौरान जनपद के तमाम गणमान्य व्यक्ति राजनीतिक दलों से संबंध रखने वाले लोगों के साथ-साथ सामाजिक संगठन के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया!
इस दौरान लोगों में संजीव गुप्ता टिंचू के द्वारा किए जा रहे भंडारे में हनुमत भक्तों की अपार भीड़ लोगों के बीच में चर्चा का विषय बनी रही जो सुबह से शाम सात बजे तक प्रसाद ग्रहण करते देखी गई !

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर के गुड्डू त्रिपाठी बने जिला अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *