जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में संपन्न कराई गई संचारी रोग अभियान की बैठक

Share this

जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में संपन्न कराई गई संचारी रोग अभियान की बैठक

(युगाधार समाचार )

सीतापुर-नगर पंचायत हरगांव कार्यालय में संचारी रोग अभियान की बैठक को जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में संपन्न कराई गई।
संदीप कुमार बीएमसी यूनिसेफ द्वारा संचारी रोग अभियान 1 जुलाई से 30 जुलाई 2024 तक चलने वाले अभियान की गतिविधियों को विस्तार से बताया गया जिसमें नगर पंचायत हरगांव क्षेत्र में समस्त नाले नालियों की साफ सफाई एवं एंटी लारवा का छिड़काव तथा चूने का छिड़काव एवं रोस्टर के अनुसार फॉगिंग प्रतिदिन कराई जाने के संबंध में जानकारी दी गई जिससे वेक्टर जनित रोगों जल जनित रोगों की रोकथाम हो सके व डेंगू मलेरिया आदि बीमारियों से लोगों को सुरक्षित किया जा सके इसके साथ-साथ डायरिया अभियान के तहत ओआरएस पैकेट एवं जिक जिक की गोलियां डिस्ट्रीब्यूशन की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर श्रीश मिश्र अधिशासी अधिकारी व संजीत कुमार यादव जिला कार्यक्रम प्रबंधक सीतापुर स्वच्छ भारत मिशन नगरीय व सन्तोष कुमार BCPM सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरगांव तथा नगर पंचायत हरगांव के समस्त सभासद सुयेब खां, जगन्नाथ प्रसाद, अनुपम अवस्थी, ऋषभ गुप्ता, मंसूर अली, मो अनीस, हारून कुरैशी, दानिश नकवी व नगर पंचायत के लिपिक रवि शंकर गुप्ता, दीपक कुमार, अहिबरन लाल, अनूप कुमार गुप्ता, मनोज अवस्थी, आशुतोष शुक्ला ललित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नगर निकायों के सृजन और विस्तार पर भी लगी रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *