हमारा आँगन हमारे बच्चे कार्यक्रम हुवा सम्पन्न

Share this

हमारा आँगन हमारे बच्चे कार्यक्रम हुवा सम्पन्न

(युगाधार समाचार )
सीतापुर -प्री प्राइमरी शिक्षा के अंतर्गत हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज मैदान सीतापुर मे आयोजित किया गया कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग में उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अक्षत वर्मा मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर एवं अजीत कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर मनोज कुमार अहिरवार प्राचार्य डायट खैराबाद सीतापुर मनोज कुमार राव जिला कार्यक्रम अधिकारी सीतापुर आर्य कुमार दीक्षित जिला समन्वयक सीतापुर उषा रावत बाल विकास परियोजना अधिकारी परसेंडी ऋषिकेश सिंह खंड शिक्षा अधिकारी परसेंडी के द्वारा कल्पना त्रिवेदी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता केंद्र राही को प्री प्राइमरी शिक्षा के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2022 23 स्कूल रीडीनेस अन्य गतिविधियों के संचालन में सराहनीय योगदान करने हेतु प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर ने अपने संबोधन में कहा जिस प्रकार से प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प कर 19 पैरामीटर पर कार्य किया गया है उसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों का कायाकल्प योजना के अंतर्गत सभी केंद्रों का 19 पैरामीटर से सुसज्जित किया जाएगा कार्यक्रम में सभी ब्लॉकों से आए हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ती ए आर पी शिक्षक एव राज शर्मा जिला व्यायाम शिक्षक सीतापुर नीरज तिवारी संजय मिश्रा सहित अन्य लोग कार्यक्रम में रहे उपस्थित

यह भी पढ़ें :  अवधी लोकगीत, लोक नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पर लोगों को थिरकने पर किया मजबूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *