यूपी की पंचायतें ग्रामीणों से जल कर वसूलेंगी

Share this

यूपी की पंचायतें ग्रामीणों से जल कर वसूलेंगी

(युगाधार समाचार )

लखनऊ- जल जीवन मिशन ग्रामीण के तहत उत्तर प्रदेश के गांवों में हर घर नल से जल योजना के तहत दिए जा रहे पानी के कनेक्शन पर वॉटर टैक्स ग्राम पंचायतें ग्रामीणों से वसूलेंगी। इस बाबत ग्राम पंचायतों से अनुबंध करवाए जा रहे हैं।

अनुबंध के मुताबिक, गांव में उक्त योजना के तहत बनवायी गयी पानी की टंकी की देखभाल और उसके पम्प के संचालन के लिए आपरेटर ग्राम पंचायतें तैनात करेंगी, आपरेटर का मानदेय, पंप के संचालन, उसके बिजली के बिल और पानी के कनेक्शनों की पाइप लाइन, पानी की टंकी आदि के रखरखाव का सारा खर्च ग्राम पंचायतें वसूले जाने वाले वाटर टैक्स से ही वहन करेंगी। प्रदेश में इस योजना के तहत कुल 43000 पानी की टंकिया बननी हैं और
60 लाख से ज्यादा कनेक्शन का दावा हर घर नल से जल योजना के तहत
अभी तक 187 टंकिया ग्राम पंचायतों को हैण्डओवर हो गई हैं।
उधर, जल जीवन मिशन ग्रामीण की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार प्रदेश के गांवों में हर घर नल से जल योजना के तहत करीब एक करोड़ 60 लाख कनेक्शन दिये जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें :  आपलोगों का आशीर्वाद मिला तो वार्ड का करूंगा चहुमुखी विकास -आलोक श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *