बहुचर्चित बैंक घोटाले में शाखा प्रबंधक सहित पांच पर मुकदमा दर्ज

Share this

बहुचर्चित बैंक घोटाले में शाखा प्रबंधक सहित पांच पर मुकदमा दर्ज

👉आखिर 2 माह की लंबी लड़ाई के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

👉पीड़ितों ने जिले से लेकर मुख्यमंत्री दरबार तक कि थी शिकायत

(युगाधार समाचार)

सीतापुर – हरगांव कस्बा स्थित बैंक आफ इंडिया में किसानों के साथ किसान कार्ड बिजनेस लोन,चारा लोन इत्यादि के नाम पर की गई लाखो की ठगी व धोखाधड़ी के मामले में बैंक मैनेजर देवेश तिवारी कर्मचारी राहुल रस्तोगी सुधांशु शुक्ला शुभम शुक्ला क्षितिज श्रीवास्तव नूपुर वर्मा सहित अन्य अज्ञात दलालों पर हरगांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है ।
बैंक ऑफ इंडिया हरगांव शाखा के खाताधारक यशपाल पुत्र श्री कृष्ण निवासी वजीरपुर ने थाने में तहरीर देकर बताया किराने की दुकान करने के लिए मुद्रा लोन के लिए 15 फरवरी 24 को शाखा प्रबंधक देवेश तिवारी व फील्ड आफिसर सुधांशू शुक्ला द्वारा बताया गया कि सात लाख रुपए लोन मंजूर कर दिया गया है। लोन मंजूर करने के लिए कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए गए थे। जिसके बाद लोन के सात लाख रुपए बैंक कर्मचारियों ने निकाल लिए।
बैंक के तमाम खाता धारकों के साथ क्रेडिट कार्ड मुद्रा लोन चारा लोन स्वरोजगार योजना के लिए खाता धारकों से आधार कार्ड पैन कार्ड व उनके फोटो लेकर शाखा प्रबंधक देवेश तिवारी फील्ड आफ्सिर राहुल रस्तोगी कैशियर क्षितिज व नूपुर वर्मा और दो दलालों की मिलीभत से उनके खातों से लाखो रुपए निकाल कर निजी स्वार्थ में लगा लिए। उच्चाधिकारियों से काफी शिकायत के बाद शाखा प्रबंधक को निलंबित किया गया था।
पीड़ितों ने 2 माह पूर्व हरगांव थाने में लगभग 3 दर्जन से अधिक प्रार्थना पत्र दिए थे।परंतु कोई कार्यवाही न होता देख क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री सुरेश राही को शिकायती पत्र सौंपा था, जिस पर मंत्री जी ने राज्य के वित्त मंत्री को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की थी।जिसके बाद पीड़ितों ने सामुहिक रूप से मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाकर न्याय की गुहार लगाई थी।जिस पर शासन के निर्देश पर बुधवार दस जुलाई को हरगांव थाने में किसानों के साथ हुई ठगी का मुकदमा सम्बंधित धाराओं में पंजीकृत किया गया है।
इस सम्बंध में थाना हरगांव के प्रभारी निरीक्षक अपराध राम सागर यादव ने बताया शाखा प्रबंधक व फील्ड आफिसर बैंक से फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा हैं।

यह भी पढ़ें :  बिगड सकता है समीकरण आलोक श्रीवास्तव ने किया निर्दल नामांकन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *