सचिव हिमाली पाण्डेय पर प्रधान ने लगाया फर्जी भुगतान करने का आरोप

Share this

सचिव हिमाली पाण्डेय पर प्रधान ने लगाया फर्जी भुगतान करने का आरोप

(युगाधार समाचार )

सीतापुर विकास खण्ड बिसवां की ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के द्वारा ग्राम विकास अधिकारी के ऊपर फर्जी बाउचर के द्वारा लाखों रुपयों का गमन करने का आरोप लगाया है। ग्राम पंचायत छीं के प्रधान रामनरेश ने ब्लाक से लेकर जिले का लिखित शिकायत पत्र देकर सचिव हिमाली पाण्डेय पर फर्जी बाउचर बनाकर लाखों रुपए गमन करने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि तारीख 4 जुलाई 2024 को सचिव हिमाली पाण्डेय ने ओटीपी बताने को कहा जब मैंने पूछा कौन सा पेमेंट करना है तो सचिव हिमाली पाण्डेय ने कहा मानदेय का पेमेंट है सामुदायिक शौचालय केयर टेकर, पंचायत सहायक का पेमेंट है। लेकिन ग्राम प्रधान का कहना है कि मानदेय पेमेंट किया ही नहीं गया। और सचिव हिमाली पाण्डेय द्वारा फर्जी बाउचर बनाकर राजाराम इण्टर प्राइजेस 15000 रुपए, 20885 रुपए, 22100 रुपए, 2972 रुपए, 87052 रुपयों का भुगतान कर दिया गया। और नवीन पंप स्टोर पर 24350 रुपए, हरिओम सेवा केन्द्र पर 21100 रुपए, दीपक वर्मा पर 15300 रुपए, अखिलेश पुत्र राजाराम पर 11376 रुपए का फर्जी भुगतान किया गया। जो कुलमिलाकर लाखों रुपयों का पेमेंट सचिव हिमाली पाण्डेय द्वारा गमन कर दिया गया। जबकि ग्राम प्रधान ने बताया कि सचिव हिमाली पाण्डेय द्वारा विगत कई महीनों से विकास कार्य होने नहीं दे रहीं हैं। प्रधान का कहना है मेरे किसी भी बाउचर पर प्रमाणक हस्ताक्षर नहीं है।
गौरतलब है कि हिमाली पाण्डेय अपने ऐसे ही कारनामो के लिए अक्सर चर्चा का विषय बनी हुई है उनके अनेक प्रकरण पूर्व तैनाती जब विकास खण्ड कसमंडा में थी तब भी चर्चा का विषय बनी रहती थी

यह भी पढ़ें :  दीनदयाल उपाध्याय सतत विकास पुरस्कार से सम्मानित हुई ग्राम पंचायतें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *