हर घर पर तिरंगा फहराएंगे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता- शिवभूषण सिंह

Share this

हर घर पर तिरंगा फहराएंगे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता- शिवभूषण सिंह

(युगाधार समाचार)

सीतापुर -भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने पत्रकारों को बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देशवासियों के साथ मिलकर विगत कई वर्षों से हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प की प्रतिबद्धता के साथ स्वतंत्रता दिवस को हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करते आ रहे हैं इसी क्रम में आगामी 15 अगस्त को पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा हर घर पर तिरंगा लगाने की विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है ।
इसी अभियान के तहत पार्टी द्वारा निर्णय किया गया है की 11, 12 ,13 अगस्त 2024 को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जाएगी बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्थानीय नागरिकों के साथ मोटरसाइकिलो से हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकालेंगे।
इसी क्रम में 12 व 14 अगस्त 2024, को महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आसपास स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जाएगा एवं अमर बलिदानों व महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि कृतज्ञ नमन करेंगे साथ ही 13, 14 व 15 अगस्त 2024 तक प्रत्येक कार्यकर्ता जन-जान से संपर्क करके प्रत्येक घर पर व्यावसायिक केन्द्रों पर हर घर तिरंगा फहराने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
पार्टी 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर पार्टी गोष्ठी का आयोजन करेगी और मौन जुलूस निकालेगी।
इसके साथ ही विभाजन की विभीषिका को प्रदर्शित करती हुई प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को पार्टी के पदाधिकारी बड़े पैमाने पर जगह-जगह सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और प्रत्येक बूथ के हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा।इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों को प्रेरित भी करेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने सभी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें :  छात्राओं को बैड टच करते थे गुरु जी, कुशीनगर पुलिस के ऑपरेशन मजनू में फंसे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *