Share this
बगैर निर्माण कराए ही सोकफिट व गोट सेट के नाम पर निकली गई 10 लाख की धनराशि
(युगाधार समाचार)
👉ग्रामीणों ने डीएम व सीडीओ से शिकायत कर की जांच कराए जाने की मांग
सीतापुर-एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए अनेकानेक योजनाए चला रही है वही जनकल्याणकारी योजनाए जिला स्तर से लेकर ब्लाक स्तर तक भ्रटाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है
ताजा मामला है विकासखंड सकरन क्षेत्र के अंतर्गत बगैर निर्माण कार्य कराए ही सोकफिट वह गोट सेट के नाम पर निकाल ली गई मोटी धनराशि निकाल कर बन्दरबाँट करने का ।
इस मामले में ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है अपने दिए गए प्रर्थना पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि
विकासखंड संकरन की ग्राम पंचायत कलली ग्राम पंचायत में सोकफिट वह गोट सेट निर्माण के नाम पर करीब 10 लाख की मोटी रकम फर्जी तरीके निकल गई ग्राम पंचायत में रूपरानी , शिवरानी, जगरानी, माईकिन , सुखदेई , चंद्ररानी, पराना के सोकफिट निर्माण कराए गए दर्शाकर 9 सितंबर 2022 को प्रधान जमील अहमद द्वारा फर्जी भुगतान कर लिया गया इसके अलावा ग्राम पंचायत में फुलझारा, शिवरानी, कमला, फातिमा, श्याम ,हलीमा ,फातिमा, रीता आदि के गोट सेट निर्माण के नाम पर 31 जुलाई 2023 को भुगतान कर लिया गया जबकि उक्त लोगों के ना तो सोकफिट बनवाए गए और न ही गोट सेट का निर्माण करवाया गया ग्रामीण रामभूखन ,शिव बालक, रामसागर ,श्री राम आदि ने मामले में डीएम व सीडीओ को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराए जाने की मांग की है निष्पक्ष जांच न होने पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किए जाने की भी बात कही है।
ज्ञात हो कि पूर्व में रामपुर मथुरा में उजागर हुए बड़ा-बड़े भ्रष्टाचार के बाद महमूदाबाद मैं भी बिना काम कराए ही उजागर हुए बड़े भ्रष्टाचार में जिला अधिकारी के द्वारा कड़ी कार्रवाई किए जाने के बाद भी सकरन में इसका असर होते नहीं दिख रहा है यह जिम्मेदारों की भ्रष्ट कार्यशैली के चलते सरकारी धन को बड़े पैमाने पर बंदर बांट किया जा रहा है यदि सकरन में भी जांच हो तो यहां भी बड़े-बड़े मामले उजागर होंगे ।












Leave a Reply