अभिषेक गुप्ता की अगुवाई में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने ली भाजपा की सदस्यता

Share this

अभिषेक गुप्ता की अगुवाई में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने ली भाजपा की सदस्यता

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-भारतीय जनता पार्टी सोमवार को सदस्यता अभियान 2024 को शाम 5 बजे . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभियान का शुभारंभ किया. इस अभियान के तहत पूरे देश भर में कोई भी मिस्ड कॉल, नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूरआर कोड स्कैन करके पार्टी का सदस्य बन सकता है इस कड़ी में आज नगरपालिका खैराबाद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता की अगुवाई में शाम 5 बजे सैकड़ो लोगो के साथ प्रधानमंत्री जी का लाइव कार्यक्रम देखा उसके तत्पश्चात सैकड़ो कार्यकर्ताओ को सदस्यता दिलाकर इस अभियान की शुरुवात की गयी।
इस अवसर पर नगरपालिका में सुधाकर शुक्ल,उदित बाजपेई, जया सिंह उपस्थित रहे।
अभिषेक गुप्ता ने बताया
आज भारतीय जनता पार्टी के सभी शुभेच्छकों और कार्यकर्ताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण एवं शुभ दिन है।
भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और सबसे जीवंत पार्टी है।
हमारी पार्टी भारत के लोकतांत्रिक क्षेत्र में काम करने वाले सभी राजनीतिक दलों में अनूठी पार्टी है, क्योंकि ये कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
हमारे लिए संगठन महज एक कागज पर बनी हुई प्रक्रिया नहीं, बल्कि हमारी पार्टी का प्राण और आत्मा है और आज नए संगठन की रचना की शुरुआत सदस्यता से हो रही है।
मैं भाजपा के सभी शुभेच्छकों, देश के सभी नागरिकों और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि आइए, फिर से एक बार भाजपा से जुड़ें और हमारे संगठन को एक नई ऊंचाई के शिखर तक ले जाएं।
इस अवसर पर संदीप गुप्ता संदीप मिश्रा शुभम गुप्ता उमेश जायसवालज हीर मेंबर सुनील मौर्य गौरव गुप्ता अंकित गुप्ता आलोक बाजपेई विवेक कुमार आदित्य शंकर अवस्थी गोलू मिश्रा शकील खान जयप्रकाश पांडे आदि जय सिंह उदित बाजपेई आदिसैकड़ो लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  समर्थको के साथ घर घर आशीर्वाद मांग रहे है आलोक श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *