पात्रों को आवास से वंचित न रखा जाए -विश्वकर्मा

Share this

पात्रों को आवास से वंचित न रखा जाए -विश्वकर्मा
(युगाधार समाचार)

सीतापुर-प्रधान मंत्री आवास को लेकर खैराबाद विकास खंड में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया ।जिसमे खंड विकास अधिकारी और विकास खंड के प्रमुख अजय विश्वकर्मा वा प्रधान संघ खैराबाद के अध्यक्ष अवधेश कटियार सहित विकास खंड के सभी प्रधान वा सदस्य क्षेत्र पंचायत मौजूद रहे
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ने बताया
ग्रामपंचायत अधिकारी का प्रधान सहयोग करे ।किसी प्रकार का कोई दबाव न डाले ।
अगर कही किसी प्रधान को कोई परेशानी आती है तो बेझिझक आकार अपनी समस्या बता सकता है ।

कोई भी परिवार जिसकी वास्तविकता में आवास की जरूरत है ऐसा कोई भी व्यक्ति जो पात्र हो न रह जाए ओर अगर किसी भी जगह से कोई शिकायत आई की कहीं भी आवास के नाम पर अवैध रूप से पैसे मांगे गए तो वो जेल जाने को तैयार रहे में खुद उनकी एफ आई आर कराऊंगा ।
सरकार अपनी योजनाओं के माध्यम से लोगो को मूल भूत सुविधाओ को उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है ।ये हमारा फर्ज है की सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं का पूरी पारदर्शिता से लागू कराया जाए

यह भी पढ़ें :  सभासदों ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

जिन लोगो को पात्रता की श्रेणी में रखा गया है ।
उनमें आश्रय वीहीन परिवार बेसहारा भीख मंगाने वाले परिवार।हांथ से मैला ढोने वाले परिवार।आदिम जनजातीय समूह।वैधानिक रूप से मुक्त कराए गए बंधुवा मजदूर।आदि है।
उन। परिवारों को इस योजना से लाभ नहीं मिलेगा जो मोटर युक्त तिपहिया चोपहिया वाहन रखते है।50000या उस से अधिक का ऋण सीमा वाला क्रेडिट कार्ड का प्रयोग कर रहे है।या परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में कार्य कर रहा हो।
से कर देने वाला परिवार व्यवसाय कर देने वाला परिवार।वो परिवार जिनके पास 2.5 एकड़ की भूमि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *