Share this
सरकारी कार्यालयों में याद किये गए गांघी व शास्त्री
(युगाधार समाचार)
लखीमपुर खीरी – सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। प्राथमिक विद्यालय गरकटिया में शिक्षकों छात्रों एवं अभिभावकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तथा रामधुन और गांधी जी के प्रीय भजनों का गायन किया। विधालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक रिजवाना खातून ने गांधी जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि,स्वतन्त्रता आन्दोलन , सत्य, अहिंसा और सामाजिक बराबरी के लिए उनके योगदान पूरी मानवता के लिए एक मिसाल है गांधी जी को सिर्फ भारत ही नहीं पूरे संसार में सम्मान दिया जाता है उनके जीवन मूल्यों और आदर्शों पर चलकर आज पूरे संसार में शांति स्थापित की जा सकती है।
इस मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। शिक्षामित्र मंजू देवी, आंगनवाड़ी ममता , श्री देवी ,विधालय प्रबंधन समिति के सदस्य अभिभावक आदि मौजूद थे।












Leave a Reply