हरियाणा की जनता ने मोदी मॉडल पर जताया विश्वास-अनूप गुप्ता

Share this

हरियाणा की जनता ने मोदी मॉडल पर जताया विश्वास-अनूप गुप्ता

👉जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के विश्वास ने विपक्ष के द्वारा बनाई गई जलेबी के जलाव मे ही विपक्ष को डुबाया- अभिषेक

(युगाधार समाचार)

खैराबाद- हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के द्वारा लगातार जीत दर्ज कर जीत की हैट्रिक लगाने की खुशी में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं लखीमपुर एमएलसी अनूप गुप्ता ने खैराबाद नगरपालिका में पहुंच कर वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी कर बधाई दी।
उन्होंने कहा की हरियाणा विधानसभा चुनाव मे भाजपा की जीत यह दर्शाती है कि हरियाणा की जनता ने मोदी मॉडल पर विश्वास जताया है उन्होंने इस जीत पर हरियाणा की समस्त जनता सहित देश एवं प्रदेश के समस्त कार्यकर्ताओं को इस प्रचंड जीत की बधाई अर्पित की।
उन्होंने कहा कि जनता के मोदी मॉडल विश्वास एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत एवं लगन ने विपक्ष को उनके ही द्वारा बनाई गई जलेबी के जलाव मे डूबा कर रख दिया है।
इस खुशी के मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं लखीमपुर एमएलसी अनूप गुप्ता भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी खैराबाद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता बबलू , मुनेन्द्र अवस्थी,भाजपा जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन मिश्रा भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री अनूप विश्वकर्मा भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राम विक्रम सिंह खैराबाद नगर अध्यक्ष भाजपा संदीप अवस्थी, कुलदीप जायसवाल, विष्णु गौतम,उमेश जयसवाल आदि सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  सपा प्रत्याशी ने सड़क पर दिखाई सियासी ताकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *