हरगांव चीनी मिल के पूजनोंपरान्त शुरू हुआ पेराई कार्य किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक

Share this

हरगांव चीनी मिल के पूजनोंपरान्त शुरू हुआ पेराई कार्य किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक

👉पेराई सत्रारम्भ पर डीएम ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

(युगाधार समाचार)

सीतापुर- जिले की आदर्श नगर पंचायत हरगांव के अन्तर्गत कस्बा हरगांव में स्थित लब्ध प्रतिष्ठ चीनी मिल अवध शुगर एण्ड एनर्जी लि०,हरगांव के पूजनोपरान्त पांच नवम्बर 2024 को प्रातः आठ बजे से पेराई कार्य शुरू हो गया।
पुरानी परंपरा के अनुसार चीनी मिल हरगांव के अधिशाषी अध्यक्ष ए.के. दीक्षित ने अपने अधिकारियों, कर्मचारियों व क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों के बीच बैलगाड़ी कांटे पर पूजन के लिए कोड नंबर 1198 9042 नैमिष कुमार वर्मा पुत्र स्व०राम नारायण वर्मा एवं 1198 91 55 किसान हरगोविंद सिंह पुत्र स्व०चंद्रभाल ग्राम भीखपुर की आयीं बैल गाड़ियों का गन्ना समिति हरगांव के सचिव आनंद प्रकाश दुबे के साथ पूजन कर बैलों को गुड खिलाकर माला पहनाई तथा गाड़ी वानों को अंग वस्त्र नकदी मिठाई व नारियल देकर सम्मानित किया। तदोपरांत ट्रॉली कांटे पर कोड़ नंबर 1122 9813 अवध शुगर मिल्स की आई ट्राली का पूजन किया गया। इस पूजन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों के साथ-साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेम सुंदर अवस्थी मौजूद रहे।
इस दौरान चीनी मिल हर गांव के अधिशाषी उपाध्यक्ष गन्ना शरद सिंह ने समस्त कृषकों का स्वागत करते हुए कहा कि मिल चलने से मिल पर क्षेत्र के कृषक काफी उत्साहित हैं उन्होंने गन्ना किसानों से मिल में गन्ना पर्ची पर साफ सुथरा अगौला रहित गन्ना लाने की अपील की साथ ही शरद कालीन गन्ना बुवाई के बारे में जानकारी दी और कहा कि किसी भी समस्या के लिए निर्धारित नंबरों पर संपर्क कर समस्या का समाधान करायें।
इस मौके पर अधिशासी उपाध्यक्ष शूरवीर सिंह आनंद गुप्ता प्रमोद कुमार राकेश त्यागी अनिल शर्मा मनोज निर्वाल संजीव राणा अजय भानु अभिषेक सिंह सुशील पवार नितेश अग्रवाल सहित भारी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।
पूजन बिड़ला मन्दिर के प्रधान पुजारी पण्डित जगदीश चंद्र जोशी एवं पण्डित शत्रुंजय बाजपेई के द्वारा विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार से कराया गया।
पेराई सत्रारम्भ के बाद दोपहर जिले के मुखिया अभिषेक आनन्द चीनी मिल पहुंचे और उन्होंने नवीन पेराई सत्र के लिए मिल द्वारा की गई समस्त तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।उन्होंने चीनी मिल में गन्ना लेकर आए कृषकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लगभग दो घंटे तक चले गहन निरीक्षण में ट्राली कांटे पर गन्ना ट्रॉली लेकर आए सुंसी ग्राम के किसान रिद्धि कुमार के मोबाइल पर प्राप्त मैसेज को देखा तथा स्वचालित मानव रहित तौल कांटे पर गन्ना तौलायी से लेकर गन्ना डोंगें में डालने की सम्पूर्ण प्रक्रिया अपने समक्ष करवायी मिल हाउस, बॉयलिंग हाउस,सेन्ट्री फ्युगल हाउस,ड्रायर हाउस पहुंचकर गन्ने से चीनी बनने की सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी ली।
इस बीच चीनी मिल के अधिशाषी अध्यक्ष ए०के० दीक्षित से बॉयलर क्षमता तथा विद्युत उत्पादन क्षमता के बारे में जानकारी लेकर पानी कंजम्पशन के बारे में पूंछते हुए मिल में स्थापित हुए नये डी०सी०एस०तथा आधुनिक यंत्रों के संचालित होने के बारे में पूछतांछ की। मिल क्षमता वृद्धि के लिए हो रहे निर्माण कार्यों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। रिफाइनरी चीनी व मिल में बन रही चीनी मिल में अंतर व प्रासेस में प्रयुक्त होने वाली सल्फर व चूने मात्रा की जानकारी ली।
जिलाधिकारी के मिल प्रांगण पहुंचने पर मिल के अधिशाषी अध्यक्ष अरविन्द कुमार दीक्षित द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने सी०सी०टी०वी०नियंत्रण कक्ष से सम्पूर्ण शुगर मिल का निरीक्षण किया व पूरे प्रोसेस,सुरक्षा के मानकों, विद्युत उत्पादन क्षमता आदि की जानकारी लेकर सुरक्षा मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।गन्ना कृषकों के हितों को ध्यान में रखते सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आई०ए०एस०नितिन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी,जिला आबकारी अधिकारी कृष्ण पाल यादव,तहसीलदार सदर विनोद सिंह, थाना हरगांव के प्रभारी निरीक्षक अरविन्द पाण्डेय, अधिशाषी उपाध्यक्ष शूरवीर सिंह, अधिशाषी उपाध्यक्ष(गन्ना) शरद सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  आपलोगों का आशीर्वाद मिला तो वार्ड का करूंगा चहुमुखी विकास -आलोक श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *