नाबालिक लड़के का शव ईट भट्ठे पर मिला,परिजनो ने काटा हंगामा

Share this

नाबालिक लड़के का शव ईट भट्ठे पर मिला,परिजनो ने काटा हंगामा

(युगाधार समाचार)
सीतापुर-रामकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटिया दारानगर के निकट लगे आर 0बी 0एफ 0 ईट भट्ठे पर एक नाबालिक लड़के का शव पाया गया । मिली जानकारी के अनुसार विक्रम पुत्र मन्नू लाल उम्र 15 वर्ष निवासी ननोईया मजरा दारानगर थाना रामकोट जो कई वर्षो से ईट भट्टे पर घोड़ा बुग्गी से भट्टे ईटे लाने और ले जाने का काम करता था।
शनिवार दोपहर नाबालिक लड़के का शव भट्ठे पर पाया गया , शव मिलने से ईट भट्ठे पर हड़कंप मच गया। बुग्गी से गिरकर मौत होने की जानकारी मिल रही है। सूचना पाकर परिजनों ने ईट भट्टे पर पहुंचकर हंगामा काटा, पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद परिजन मान गए,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था, रामकोट थाने की पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया ।
इस संबंध में थाना प्रभारी बलवंत सिंह शाही से बात की गई तो उन्होंने बताया नाबालिक लड़के का शव ईट भट्टे पर पाया गया है,मृतक लडका नाबालिक था, 2 वर्ष से ईट भट्ठे पर ईटें ढोंनें का काम करता था ,मृतक की उम्र 15 वर्ष थी, मृतक के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  कृषि यंत्र आवंटन से किसानों के चेहरे पर आयी मुस्कान, बोले आधुनिक यन्त्रों से खेती होगी आसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *