विकास खण्ड मिश्रिख की ग्राम पंचायत कुतुबनगर में हो रहा लाखों का वारा न्यारा

Share this

विकास खण्ड मिश्रिख की ग्राम पंचायत कुतुबनगर में हो रहा लाखों का वारा न्यारा

(युगाधार समाचार)

सीतापुर – मिश्रित ब्लाक की ग्राम पंचायतो में विकास कार्यों के लिए आवंटित सरकारी धनराशि को बंदर बांट करके हजम करने के चौंकाने वाले अनेकानेक मांमले निरंतर उजागर हो रहे हैं । फिर भी भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का ढिंढोरा पीटने वाला प्रशासन हेर फेर करके सरकारी धनराशि हजम करने वाले भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही न करके उन्हें अभय दान दे रहा है । लाखों रुपयो की सरकारी धनराशि का वारा न्यारा कर दिया गया है ।
इतना ही नहीं बताते चले कि मिश्रित ब्लाक की ग्राम पंचायत कुतुबनगर में बिना किसी मद के हसीव के नाम 1765 , 70 सुभाष ट्रेडर्स के नाम 37 5172 रुपए , बालाजी के नाम 1 9 5100 रुपए , शहाबुद्दीन के नाम 24860 रुपए , जय मां सतही ट्रेडर्स के नाम 818 4220 रुपए , राहुल , ट्रेडर्स के नाम 29 5 768 रुपए , कुल एक करोड़ 26 लाख 410 रुपए का पेमेंट किया गया है । इस लिए यहां के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन ध्यान इस ओर आकर्शित कराते हुए स्थलीय जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की है ।

यह भी पढ़ें :  आपका बेटा बन हमेशा खड़ा रहूंगा -हाज़ी जावेद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *