ग्राम पंचायत रामशाला व कुतुबनगर में चल रही फर्जी आनलाइन श्रमिकों की हाजिरी

Share this

ग्राम पंचायत रामशाला व कुतुबनगर में चल रही फर्जी आनलाइन श्रमिकों की हाजिरी

(युगाधार समाचार)
सीतापुर – विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायत रामशाला व कुतुबनगर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आज दिनांक 4 दिसंबर दिन बुधवार को कराए जा रहे कच्चे कार्यों की हकीकत जानने का प्रयास किया गया ।
आपको बतादें कि ग्राम पंचायत रामशाला में रंजीत के खेत से बांधा निर्माण कार्य कराया जा रहा है ।
जिसमें ग्राम पंचायत सचिव व रोजगार सेवक द्वारा 72 श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी लगाई गई है । परंतु जब मौके पर जाकर देखा गया तो वहां पर मात्र 10 श्रमिक रामखेलावन , सूरज , सोनिका , मनीराम , बृजरानी , अनूप कुमार , सुनीता , सिपाही लाल , पिंटू , मुंशीलाल ही मौके पर काम करते नजर आए । व
हीं ग्राम पंचायत कुतुबनगर में नहरिया प्रथम तालाब की खुदाई चल रही है ।
जिसमें आज दिनांक 4 दिसंबर को मौके पर 82 श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी दर्शाई गई है ।
जबकि मौके पर जाकर देखा गया तो वहां पर मात्र 7 श्रमिक छोटी , जमुना , देवी , सुंदर , बृजरानी बुलजानी हसन , रमेश , रानी ही मौके पर काम करती हुई नजर आई । मनरेगा के अंतर्गत बराबर फर्जी आनलाइन हाजिरा लगाने का क्रम चल रहा है ।

यह भी पढ़ें :  कैबिनेट मंत्री व्यापारी नेता नन्द गोपाल नन्दी के पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव पर किया गया रूद्राभिषेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *