Share this
स्व मनमोहन सिंह की स्मृति में बाटे गरीबो को कम्बल
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-पूर्व प्रधानमंत्री स्व डॉ मनमोहन सिंह की स्म्रति में,सीतापुर शहर के लालबाग चौराहा,जिला अस्पताल, बाल्मिकी मन्दिर, कोर्ट चौराहा,मुन्सीगंज,श्यामनाथ, पक्का पुल, कैप्टन मनोज पाण्डेय चौक, गल्ला मंडी,कांशीराम कालोनी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भृमण कर इस भीषण ठण्ड में बेसहारा जरूरत मंद रिक्शा चालक,हथु चालक, खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करने वाले लोगों को उनके जरूरत के अनुसार कम्बल,साल, मफलर नए वस्त्रों का वितरण कर स्व डॉ मनमोहन सिंह द्वारा किये गये आम जनमानस के हितों में कर्यों का उल्लेख किया।
शहर अध्यक्ष सन्तोष भार्गव ने कहा ठण्ड अधिक है शहर में पर्याप्त रेन बसेरे व अलाव की उचित ब्यवस्था नही है,जिला अस्पताल का लावारिश वार्ड जिला प्रशासन की अनदेखी का शिकार है,वर्तमान समय जिस प्रकार से आज के नेता काम कम दिखावा अधिक करते हैं,उसी प्रकार प्रसाशन के उच्च अधिकारी भी कर रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी सदैव देश के आम लोगों के साथ खड़ी है,चाहे कोरोना काल का समय हो या बाढ़ जैसी आपदाएं हम कांग्रेस जन निरंतर अपने लोगों के साथ खड़े रहेंगे।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व डॉ मनमोहन सिंह की स्म्रति में यह कार्यक्रम अनवरत 7 जनवरी 2025 तक शाम 8 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक चलेगा
आज के इस सेवा कार्यक्रम में,
प्रमुखता से कांग्रेस परिवार के शहर अध्यक्ष सन्तोष भार्गव, वरिष्ठ कांग्रेसी विनीत दीक्षित,पूर्वजिला अध्यक्ष रमेश निषाद,जिला कांग्रेस कमेटी की सचिव बहन दीपा वैश्य,अटल जायसवाल, पूर्व प्रत्यासी लहरपुर अनुपमा द्विवेदी,शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव पीयूष मिश्रा, राकेश पाल जी उपस्थित होकर सेवा की।












Leave a Reply