Share this
पत्रकारों की एकता के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद जरूरी -अग्रवाल
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-शुक्रवार को जिले के तमाम पत्रकार यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसियेशन के सदस्यता , नवीनीकरणऔर तहरी समरसता भोज कार्यक्रम में एकत्र हुए। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित किया था।
इस मौके पर पदाधिकारीयों को आईडी कार्ड भी वितरित किए गए।
तहरी भोज आयोजन के दौरान उपजा जिला अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन पत्रकारों की एकता के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजनों से पत्रकारों को एक दूसरे से मिलने का मौका मिलता है। वही इस आयोजन के दौरान लोग भेदभाव भूल कर एक दूसरे के साथ भोजन करते हैं।
उपजा जिलाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हमारा संगठन पत्रकारों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि जब भी किसी पत्रकार को जरूरत पड़ेगी, हमारा संगठन उनके साथ खड़ा मिलेगा।
कार्यक्रम को उपजा जिला संरक्षक राहुल मिश्रा,अजय विक्रम सिंह, जिला महामंत्री अशोक यादव ने भी संबोधित किया ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल और जिला महामंत्री अशोक यादव ने जिले के पदाधिकारी को आईडी कार्ड भी वितरित किये।
इस मौके पर रामकृष्ण पांडे ,अमित शुक्ला, गोल्डी,अनिल विश्वकर्मा, राजेश मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव,रोहित मिश्रा,बसंत मिश्रा, रविंद्र सक्सेना, आशीष शुक्ला, नवनीत दीक्षित, मो अब्बास ,अवनीश मिश्रा, अनुज सक्सेना, दुर्गेश शुक्ला, बद्री विशाल अवस्थी, मो शमी,सुनील कुमार शर्मा ,दुर्गेश द्विवेदी, अर्पित सिंह आदि पत्रकार मौजूद रहे।












Leave a Reply