रोजगार सेवक संघ की चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न

Share this

रोजगार सेवक संघ की चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न

महेंद्र अवस्थी को चुना गया रोजगार सेवक संघ का अध्यक्ष

(युगाधार समाचार)

सीतापुर- जनपद के विकासखंड खैराबाद के सभागार में ग्राम रोजगार सेवक संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विकासखंड खैराबाद के ग्राम रोजगार सेवक संघ के संगठन का चुनाव 29 मार्च 2025 को आयोजित हुआ था, जिसे सर्वसम्मत से निरस्त करते हुए संगठन के चुनाव को नए सिरे से संपन्न किया गया, जिसमें संगठन के अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र अवस्थी को सर्वसम्मति से चुना गया एवं संगठन की नई कार्यकारिणी का भी चुनाव किया गया, संगठन की नई कार्यकारिणी में महेंद्र अवस्थी अध्यक्ष, राजू महामंत्री, सुनीता गौतम उपाध्यक्ष, रजनीश गुप्ता उपाध्यक्ष, गिरीश दीक्षित उपाध्यक्ष, इंद्रजीत उपाध्यक्ष, धीरेंद्र कुमार उपाध्यक्ष, दिवाकर वर्मा कोषाध्यक्ष, नैमिष कुमार मीडिया प्रभारी, सुनील कुमार वरिष्ठ मीडिया प्रभारी के पद पर सर्वसम्मत चुना गया।
विकासखंड खैराबाद के ग्राम रोजगार सेवक संघ संगठन के उपरोक्त चुनाव में संघ के जिला कार्यक्रम के आमंत्रित सदस्यों में पवन कुमार शुक्ला, हारून सिद्दीकी एवं फारूक की गरिमामई उपस्थिति में सर्वसम्मत से चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न की गई।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व अग्रवाल (कालू), एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) नितिन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे, और चुने गए पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संघ के दायित्वों को ईमानदारी से निर्वहन करने की कामना की, वही रोजगार सेवकों ने समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें :  एक साल भी नही चला मनरेगा से धिमौरा में निर्मित अमृत वाटिका का गेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *