महिला प्रदेश अध्यक्षा के प्रथम आगमन पर किया गया भव्य स्वागत

Share this

महिला प्रदेश अध्यक्षा के प्रथम आगमन पर किया गया भव्य स्वागत

(युगाधार समाचार)

सीतापुर -राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवा दल (RSSD) के पदाधिकारियो द्वारा राजा टोडरमल संस्था की नवनियुक्त महिला प्रदेश अध्यक्षा निधि खन्ना के सीतापुर प्रथम आगमन पर राजा टोडरमल पार्क निकट टोडरमल जन सूचना केंद्र कलेक्ट्रेट कचेहरी परिसर सीतापुर में भाव्य स्वागत किया गया। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्षा ने टोडरमल पार्क में पहुंचकर भू पैमाइश के जन्मदाता राजा टोडरमल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षा को माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष संजय पुरी ने नियुक्ति पत्र देकर निधि खन्ना को उत्तर प्रदेश के महिला प्रदेश अध्यक्षा के पद पर नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि राजा टोडरमल की सीतापुर जन्मस्थली रही है।
टोडरमल ने भू पैमाइश में अपनी महती भूमिका निभाई थी। जिनकी बदौलत पूरे भारत का राजस्व कोष चलता है। कहा मैं संस्था का बिस्तार प्रदेश स्तर से लेकर ग्रामीण स्तर तक बहुत तेजी के साथ करूंगी। जनहित की समस्याओं का समाधान शासन प्रशासन से कराने की प्राथमिकता रहेगी। और राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पुरी के दिशा निर्देशों का पालन करूंगी। लालबाग से आंख अस्पताल मार्ग का नाम टोडरमल के नाम किया जाए ,जो आज तक नहीं पूरा हो सका है
नव नियुक्त महिला प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर संस्था की राष्ट्रीय महासचिव प्रीति पुरी, रंगमंच प्रदेश अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा , जिला मीडिया प्रभारी /ऑल इंडिया संपादक संघ जिला अध्यक्ष सन्तोष कुमार राव, महिला नगर प्रभारी नीलम गोंड, पिछड़ा वर्ग महिला अध्यक्ष इंदू रानी, एडवोकेट सविता देवी, कार्यकारी सदस्य अवनीश कुमार,सदस्य नीलम शुक्ला, पूनम टंडन, ममता मेहरोत्रा, सीमा मेहरोत्रा,निर्मला मल्होत्रा, संजय शुक्ला ,राज बहादुर सैनी, यश श्रीवास्तव, राम प्रकाश भास्कर, सहित तमाम पदाधिकारीयों व सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :  माँ बाप व शिक्षकों को बच्चों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी: ममता मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *