एपेक्स हॉस्पिटल अस्पताल संचालक के बयान दर्ज कर नोटिस देकर संचालन पर लगाई रोक

Share this

एपेक्स हॉस्पिटल अस्पताल संचालक के बयान दर्ज कर नोटिस देकर संचालन पर लगाई रोक

👉मामले मे पीड़ित पति ने की थी शिकायत

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-लहरपुर नगर में संचालित एक हॉस्पिटल में हुई गर्भवती महिला की मौत मामले में रजिस्ट्रेशन नोडल अधिकारी ने जांच कर अस्पताल संचालन पर रोक लगा कर थमाई नोटिस।
प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार को रजिस्ट्रेशन नोडल अधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार देशमणि ने नगर के एपेक्स हॉस्पिटल की जांच कर अस्पताल संचालक के बयान दर्ज कर नोटिस देकर जांच पूरी न होने तक अस्पताल के संचालन पर रोक लगा दी।

ज्ञातव्य है कि विगत 4 अप्रेल को नगर के मोहल्ला भूलनपुर निवासी सोहराब ने अपनी गर्भवती पत्नी उजमा तीस वर्ष को एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां अप्रशिक्षित डाक्टर के द्वारा किए गये आपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ परंतु उसकी पत्नी उजमा को रक्त स्राव अधिक होने के कारण उसकी हालत खराब देखकर मौजूद डॉक्टर अस्पताल छोड़कर भाग निकला और इलाज के अभाव में उजमा ने दम तोड़ दिया।
इसी पूरे प्रकरण को लेकर उजमा के पति सोहराब ने जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, मुख्य चिकित्साधिकारी, सहित उच्च
अधिकारियों से शिकायत की थी, शिकायत के आधार पर सोमवार को रजिस्ट्रेशन नोडल अधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार देशमणी ने जांच की। इस संबंध में रजिस्ट्रेशन नोडल अधिकारी ने बताया की शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर जांच की गई है और एपेक्स हॉस्पिटल को नोटिस देते हुए जांच कार्रवाई पूरी होने तक संचालन पर रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें :  पश्चिम बंगाल और असम जीत पर झूम उठे भाजपा कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *