Share this
बड़े मंगल के अवसर पर जिलाधिकारी ने किया भंडारे का शुभारंभ, जनपदवासियों के लिए किया सुख-शांति की कामना
(युगाधार समाचार)
सीतापुर- कलेक्ट्रेट परिसर में आज बड़े मंगल के पावन अवसर पर विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। इस पुण्य अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने विधिवत पूजन-अर्चन कर भंडारे का शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान महावीर हनुमान जी से जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना किया।
पूजन के उपरांत जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने श्रद्धालुओं के बीच स्वयं प्रसाद वितरण किया, जिससे वहां उपस्थित जनमानस में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। उन्होंने कहा कि बड़े मंगल जैसे आयोजनों से समाज में भाईचारा, सौहार्द और सेवा की भावना का प्रसार होता है। यह परंपरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग की मिसाल भी प्रस्तुत करती है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) खालिद अंजुम, नगर मजिस्ट्रेट कृष्णा नंद तिवारी सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण एवं भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भंडारे में प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में कलेक्ट्रेट प्रशासन एवं संबंधित विभागों की भूमिका सराहनीय रही।












Leave a Reply