Share this
उपरिगामी सेतु का निर्माण उ०प्र० राज्य सेतु निर्माण निगम लि० द्वारा अधूरा नाला बनाये जाने से लोंगो के घरों में भरा पानी
👉आई जी आर एस के माध्यम से नाला बनाये जाने का किया अनुरोध
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-हरदोई रोड निकट गौशाला निवासी एक महिला ने अधूरा नाला निर्माण होने की वजह से घरों में बरसात का पानी भर जाने के कारण प्रबन्ध निदेशक उ०प्र० राज्य सेतु निर्माण निगम लि०लखनऊ के नाम सहित जिलाधिकारी को आई जी आर एस के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेज कर अधूरा नाला सीघ्र पूरा कराए जाने का अनुरोध किया है ।
अपने भेजे गए प्रार्थना पत्र में उसके कहा है कि प्रार्थिनी भगौता देवी पत्नी स्वर्गीय भगवानदीन (अनु०जाति) मोहल्ला गौशाला पुरवा, (नगरीय क्षेत्र) जिला सीतापुर की निवासिनी है। प्रार्थिनी का मकान सीतापुर शहर से हरदोई जाने वाले मार्ग पर नवीन चौक बाईपास के पहले गौशाला के पास बना है।
महोदय, सीतापुर से हरदोई जाने वाले मार्ग पर नवीन चौक पर उपरिगामी सेतु का निर्माण उ०प्र० राज्य सेतु निर्माण निगम लि० द्वारा कराया जा रहा है। इस सेतु के दोनों किनारों पर नाला निर्माण प्रस्तावित है, जिसमें सीतापुर से हरदोई जाने वाली सड़क के दाहिनी के किनारे पर नाले का निर्माण पूर्ण करा दिया गया है परन्तु बायें किनारे पर जहाँ पर गौशाला की बाउण्ड्रीवाल समाप्त होती है उसके आगे नाले का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है लगभग 50 मी0 लम्बाई में छोड़ दिया गया है, जिसके कारण बरसात में उपरिगामी सेतु से आने वाला पूरा पानी प्रार्थिनी के घर एवं मोहल्ले के सभी घरों में भर जाता है जिससे गृहस्थी का सारा सामान भीग जाने के कारण बरबाद हो जाता है।
उपरोक्त के सम्बन्ध में यह भी उल्लेखनीय है कि प्रार्थिनी एवं मोहल्लावासियों ने निर्माण कराने वाले ठेकेदार से कई बार अनुरोध किया गया कि अवशेष 50 मी० नाला पूरा करा दें परन्तु ठेकेदार नाला पूर्ण कराने पर सहमत नहीं हुए उनका कथन है कि जितनी लम्बाई में नाला निर्माण का प्राविधान किया गया था उतना बना दिया है। महोदय कदाचित सहमत होगें कि जब पुल के दाहिनी किनारे पर पूरा नाला प्रस्तावित था जिसे पूर्ण कराया गया है तो फिर पुल के बायें किनारे में पूरा नाला प्रस्तावित क्यों नहीं है। नाला निर्माण करने वाले ठेकेदार द्वारा जानबूझकर इसका निर्माण नहीं कराया जा रहा है जो जनहित में कदापि नहीं है तथा ठेकेदार नाला निर्माण न कराकर पैसा बचाना चाहता है।
जिसकी किसी उच्च अधिकारी से मौके की जाँच कराकर पुल के बायें किनारे में निर्माणाधीन अवशेष 50 मी० नाला निर्माण का कार्य पूर्ण करा दिया जाय ताकि मोहल्ला वासियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो और पूर्व की भाँति सुचारू रूप से जीवन यापन कर सकें।
यदि विभाग द्वारा नाला निर्माण ठेकेदार द्वारा कराया जाना सम्भव नहीं है तो प्रार्थिनी को लिखित रूप में अवगत कराया दिया जाय ताकि प्रार्थिनी नाला निर्माण पूर्ण कराने के सम्बन्ध में सक्षम स्तर पर अनुरोध कर सके।












Leave a Reply