लहरपुर नगर पालिका प्रशासन के लिए मायने नहीं रखता मुख्यमंत्री का आदेश

Share this

लहरपुर नगर पालिका प्रशासन के लिए मायने नहीं रखता मुख्यमंत्री का आदेश

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा एक आदेश जारी करते हुए अपने मातहतों को निर्देश दिया गया कि सड़क पर लगे वृक्षों का कटान किसी भी दशा में ना किया जाए । उन्होंने अपने आदेश में कहा कि विकास कार्य करें, लेकिन पेड़ों को न काटें। सड़कें बनाने में पेड़ बाधा बन रहे हैं तो सड़क की चौड़ाई कम कर दें, डिवाइडर हटा दें। अन्य विकास कार्यों में भी इसका ध्यान रखा जाए। पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पेड़ों का रहना जरूरी है।

लेकिन इस आदेश को दरकिनार करते हुए मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां पालिका प्रशासन के द्वारा उड़ाई जा रही है। लहरपुर नगर में पालिका प्रशासन के द्वारा शहर बाजार चौराहे से लेकर मजाशाह चौराहे तक नाला निर्माण कार्य चल रहा है इसमें बिना वनविभाग के परमिट के राजकीय वृक्ष अशोक समेत अन्य वृक्षों का कटान किया जा रहा है जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्पष्ट आदेश है कि किसी भी पेड़ को किसी भी दशा में ना काटा जाए लेकिन बावजूद उसके अब तक आधा दर्जन से अधिक पेड़ों को काट दिया गया। शासन के आदेश पर प्रत्येक वर्ष पर्यावरण दिवस के अवसर पर लाखों करोड़ों वृक्षों का रोपण किया जाता है लेकिन दिखावा मात्र करके अधिकारी एक वृक्ष मां के नाम या इस प्रकार की अन्य मुहीम में भाग तो लेते हैं लेकिन उन वृक्षों के कटान में जरा भी नहीं चुकते।

यह भी पढ़ें :  कृषि यंत्र आवंटन से किसानों के चेहरे पर आयी मुस्कान, बोले आधुनिक यन्त्रों से खेती होगी आसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *