Share this
डॉक्टर डे के अवसर पर हुवा चिकित्सों का सम्मान
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-सीतापुर राउंड टेबल और लेडीज़ सर्कल के सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से डॉक्टर्स डे के अवसर पर सीतापुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित कुल 28 प्रतिष्ठित डॉक्टरों का सफलतापूर्वक सम्मान किया गया।
इस अवसर पर समाज के प्रति उनके निरंतर समर्पण और सेवा के प्रतीक स्वरूप, प्रत्येक डॉक्टर को एक विशेष रूप से डिज़ाइन की गई लकड़ी की प्रशस्ति पट्टिका भेंट की गई।
वरिष्ठ समाज सेवी व अग्रवाल सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि यह हमारी ओर से उनके प्रति आभार एवं सम्मान का छोटा-सा प्रयास है, जो हमारे समुदाय में चिकित्सा क्षेत्र की अहम भूमिका को दर्शाता है।
इस पहल को सार्थक और सफल बनाने में योगदान देने वाले प्रत्येक सदस्य का हृदय से धन्यवाद करता हूं आइए, हम इसी मैत्री और सेवा की भावना के साथ मिलकर आगे बढ़ते रहें।
इस दौरान पुलकित सिंघानिया
चेयरमैन सीतापुर राउंड टेबल ,आस्था अग्रवाल चेयरपर्सन सीतापुर लेडीज़ सर्कल ,राहुल अग्रवाल सामुदायिक सेवा संयोजक सीतापुर राउंड टेबल उपस्थित थे।












Leave a Reply