कृषि तकनीकी प्रबन्ध अभिकरण की गवर्निग बोर्ड बैठक का आयोजन

Share this

कृषि तकनीकी प्रबन्ध अभिकरण की गवर्निग बोर्ड बैठक का आयोजन

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-जिलाधिकारी सीतापुर की अध्यक्षता में कृषि तकनीकी प्रबन्ध अभिकरण की गवर्निग बोर्ड बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी के साथ कृषि एवं कृषि अनुसांगिक विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन तथा मिलेट्स योजनाओं की गत वर्ष की प्रगति का प्रस्तुतिकरण समिति के पदाधिकारियों के समक्ष किया गया एवं वर्ष 2025-26 में योजनान्तर्गत प्राप्त लक्ष्यों का अनुमोदन किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा मिलेट्स (श्री अन्न ) के क्षेत्रफल को कैसा बढ़ाया जाए एवं इससे कृषक भाइयों की आय में वृद्धि की जा सके के बारे में विस्तार से चर्चा अधिकारियों एवं कृषक भाइयों से की गई।

यह भी पढ़ें :  त्यागी ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में त्यागी ब्राह्मण एकता समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *