Share this
पी डब्लू डी विभाग से बनाये जा रहे सड़क निर्माण में भारी अनियमितता सड़कों पर उतरेंगे सैकड़ो ग्रामीण
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-विकास खण्ड हरगांव ग्राम रिक्खीपुरवा से तोडरापुर होते हुए कैथाभारी तक सड़क निर्माण कार्य जो उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) के अंतर्गत कराया जा रहा है जो मानक के अनुरूप न होने के कारण यहां के ग्राम वासियों ने कार्यदायी संस्था के जेई व ठेकेदार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है जिसके लिए सैकड़ो ग्रामवासियों का उपजिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करने का मन बना लिया है
ग्रामवासियो ने बताया कि ग्राम रिक्खीपुरवा से तोडरापुर होते हुए कैथाभारी तक सड़क निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) के अंतर्गत कराया जा रहा है, जिसमें निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई जा रही है।
ग्रामवासियो ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य बिना सफाई व समतलीकरण के किया जा रहा है।
मिट्टी, गिट्टी और डामर की मात्रा व गुणवत्ता की कोई तकनीकी जांच नहीं हो रही।
कार्यस्थल पर कोई तकनीकी सुपरविजन नहीं है।इससे यह संदेह उत्पन्न होता है कि यह कार्य वित्तीय अनियमितता और संभावित भ्रष्टाचार से जुड़ा हो सकता है।
इस प्रदर्शन में सीमा देवी ग्राम पंचायत सदस्य,वंदना देवी ग्राम पंचायत सदस्य,रोहित कुमार ग्राम पंचायत सदस्य,अविनाश चंद्र
ग्राम पंचायत सदस्य,सतीश कुमार ग्राम पंचायत सदस्य सहित सैकड़ों ग्राम वासी मौजूद रहेंगे।
वही जब कार्यदायी संस्था के जेई अभिषेक वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कार्य को गुणवत्तापूर्ण होने की बात कही ,वही मौके पर कार्य की तस्वीर कुछ और ही कहानी कह रही है।












Leave a Reply