Share this
विकास खण्ड एलिया की ग्राम पंचायत सेमउरा का जहाँ मनरेगा कार्य मे बड़ा घालमेल
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-एक तरफ यूपी की मन्सा के अनुरूप जिले के मुखिया अभिषेक आनन्द विकास कार्यो में पूरी पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ कार्य करने पर समय समय पर अपने मातहत अधिकारियों को निर्देशित करते रहते है ।बाउजूद इसके जनपद सीतापुर का शायद ही कोई विकास खण्ड हो जहाँ मनरेगा के अंतर्गत लूट न मची हो ,गिनती के मजदूर लगाकर सैकड़ो मजदूरों का भुगतान निकाला जा रहा ,मौके पर कार्य नही होता फोटो से फोटो अपलोड का खेल चल रहा है।
ताजा मामला है विकास खण्ड एलिया की ग्राम पंचायत सेमउरा का जहाँ मनरेगा कार्य मे बड़ा घालमेल सामने आया है ।ग्राम पंचायत के मरघटिया तालाब की खुदाई कार्य मे 6/7/2025 से 20/7/2025तक कार्य मे 78 लेबर दिखाए जा रहे है ।जबकि मोके पर 10 से 15 लेबर कार्य कर रहे है हर बार उन्ही लेबरों की फोटो बदल बदल कर अपलोड की जा रही है।
वही सूत्र बताते है कि यहाँ की ग्राम प्रधान तो महिला है जिसका सारा लेखा जोखा व प्रधानी उसके पति के हाथ मे है जो एक दबंग किस्म का व्यक्ति है यदि इस ग्राम पंचायत की किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराई जाए तो शायद ही कोई योजना होगी जिसमें बड़ा घोटाला सामने न आये।












Leave a Reply