ग्राम प्रधान की कमाई का जरिया बनी मनरेगा योजना ,ठेके पर कार्य कराकर निकाला जा रहा है भुगतान

Share this

ग्राम प्रधान की कमाई का जरिया बनी मनरेगा योजना ,ठेके पर कार्य कराकर निकाला जा रहा है भुगतान

👉विकास खण्ड बिसवा की ग्रामपंचायत बेनी पुर का मामला

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-भारत सरकार की मन्सा थी कि ग्रामीणों का शहर की तरफ रोजगार के लिए पलायन रोकने के लिए तथा उन्हें उन्ही के गाँव मे रोजगार मिले इसके लिए मनरेगा योजना चलाई गई थी वही मौजूदा समय मे यह योजना ग्राम प्रधानों की कमाई का जरिया बनी हुई है ।काम तो ठेकेदारी के द्वारा दूसरी जगह से मजदूर लाकर कराया जाता है तथा ग्राम प्रधान अपने खास आदमियों को खड़ा कर उनकी फोटो साइड पर अपलोड कर भुगतान निकाल लेता है
ऐसा ही एक मामला विकास खण्ड बिसवा की ग्राम पंचायत बेनीपुर का प्रकाश में आया है जिसकी शिकायत ग्राम वासियो ने पोर्टल के माध्यम से जिलाधिकारी से की है।
अपनी शिकायत में ग्राम वासियो ने कहा है कि उनकी ग्राम पंचायत बेनीपुर में दिनाक 04.07.2025 से 17.07.2025 तक मनरेगा का कार्य ग्राम के मजदूरों से न कराकर ठेकेदार द्वारा कही बाहर से मजदूर बुलाकर कार्य कराया गया ग्राम प्रधान व पचायत सेवक की मिली भगत के कारण अब अपने चहेतों मजदूरों को लालच देकर बुला-बुलाकर फोटो खिंचवा रहे है। ताकि भुगतान लेकर बन्दर बॉट किया जा सके।

यह भी पढ़ें :  खैराबाद में एक बार फिर गरजा बाबा का बुलडोजर

जिसकी जॉचकर दोषीगणों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की मांग की है शिकायत करने वालो में एक दर्जन से ज्यादा के लगभग ग्रामीणों के हस्ताक्षर है।
अब देखना है कि ऐसे ग्राम प्रधान व अन्य जुम्मेदारो पर क्या कार्यवाही होती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *