Share this
नागरिकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा हैं सीतापुर सांस्कृतिक महोत्सव 2023
(युगाधार समाचार)
सीतापुर -नगर स्थित राजा कॉलेज के मैदान पर सीतापुर सांस्कृतिक महोत्सव 2023दिन पर दिन यहां के नागरिकों की पहली पसंद बनता जा रहा हैं, ख़ास कर युवाओं व बच्चों को क्योंकि उन्हें एक स्वस्थ मनोरंजन के साथ साथ एक सांस्कृतिक मंच भी मिल रहा हैं तथा महिलाओ को आर्टिफिसर जवेलरी के साथ घरेलू सजावट व जरूरत का सामान की खरीददारी भी खूब भा रही है!
मेले के आयोजक गिरीश मिश्रा ने बताया कि मेले में बच्चों के लिए हवाई झूले, मिकी माउस ,चटपटी चाट, भेलपुरी ,आइसक्रीम के अलावा बनारसी पान, घरेलू फर्नीचर ,चाबी के गुच्छे, आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानें लगाई गई है इसके साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हो रहा है जो 2 जुलाई तक रहेगा तथा आपको दूसरे जिलों से आई अनेकानेक प्रकार की दुकाने आपको एक ही स्थान पर अनेक प्रकार की वस्तुओ की खरीददारी करने का अवसर प्रदान करेगा!
वहीं महोत्सव का प्रवेश द्वार हमारी भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करने के साथ साथ लोंगो के लिए एक सेल्फी प्वाइंट बन कर रह गया हैं शायद ही कोई ऐसा व्यक्तिगत व परिवार होता हो जो महोत्सव के मेन द्वार को अपने मोबाईल के कैमरे मे कैद न करता हो और तारीफ़ न करता हो!








Leave a Reply