बिहार सरकार की तर्ज पर युवा आयोग बनाए प्रदेश सरकार- सिद्धि नाथ मिश्रा

Share this

बिहार सरकार की तर्ज पर युवा आयोग बनाए प्रदेश सरकार-सिद्धिनाथ मिश्रा

(युगाधार समाचार)

सीतापुर- लोक जनशक्ति पार्टी जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान जो की भारत सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर के पद पर आसीन हैं लोजपा पार्टी के संगठन के विस्तार के लिए उत्तर प्रदेश में जनपद सीतापुर की इकाई को विस्तार और मजबूत करने के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया सर्वप्रथम जिले में प्रवेश करते ही शहर सीतापुर के प्रवेश द्वार पर स्थित महाराजा छीता पासी को पुष्पांजलि अर्पित की गई जहां पर मूलचंद ने अपने पूरे परिवार के साथ उपस्थित रहकर कार्यक्रम संपन्न कराया, उसके पश्चात काफिला धीरे-धीरे बढ़ता हुआ बस अड्डा से लालबाग चौराहे की तरफ से होता हुआ कैप्टन मनोज पाण्डेय चौक पर पहुंचा और परमवीर अमर शहीद कैप्टन मनोज पाण्डेय के चरणों में पुष्प चढ़ाए गए और कैप्टन मनोज पाण्डेय अमर रहें के नारे लगाए गए उसके बाद काफिला शहर की तमाम सड़कों से होता हुआ G.I.C. चौराहा होते हुए भगवान परशुराम चौक पर स्थित भगवान परशुराम के मंदिर में पहुंचा काफिले में मौजूद सभी पदाधिकारी ने भगवान परशुराम जी को भव्यमाला पहनाई व उनके चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए भगवान की आरती और पूजा करके भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर काफिला S4 के कार्यालय मोहल्ला रामनगर में पहुंचा जहां पर गर्म जोशी व उत्साह के साथ युवा कार्यकर्ताओं ने गगन भेदी नारों भारत माता की जय के साथ प्रदेश से आए हुए पदाधिकारीयों का स्वागत एवं अभिनंदन किया, इस अवसर पर लोजपा प्रदेश अध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्रा सिद्धांत भैया, प्रदेश प्रधान महासचिव कुंवर ठाकुर अभय राठौर अपनी पूरी प्रदेश कार्यकारिणी के साथ उपस्थित रहे, प्रदेश अध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्रा ने युवा कार्यकर्ताओं को बताया की किस तरह युवा सांसद चिराग पासवान ने संघर्ष करके चुनाव जीत करके भारत सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर के रूप में युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की है प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार सरकार की तर्ज पर युवा आयोग बनाने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शरद तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं से अधिक से अधिक जुड़ने का आवाहन किया कार्यक्रम में S4 के राष्ट्रीय अध्यक्ष सभासद धीरज पाण्डेय संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे धीरज पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि वह दल की नहीं दिल की राजनीति करते हैं जो शख्स अच्छा लगता है उसके विचार अच्छे लगते हैं उसका वह खुलकर साथ देते हैं,
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कविप्रिया , अर्पित मिश्रा (तेजस) , धीरेंद्र मिश्रा , सरदार लवनीत सिंह, रामजी चौरसिया , रिंकू शर्मा , आकर्ष तिवारी ,पार्थ तिवारी ,विकास कनौजिया, राहुल राजवंशी, पीयूष पांडे, धीरज त्रिपाठी, दिव्यांश तोमर, पवन शर्मा, सुनीत, राहुल तिवारी, हर्षित त्रिपाठी, अनुराग शुक्ला, राजकुमार वाल्मीकि, विजय आनंद, फैज खान, अंशुल त्रिवेदी, आशीष मिश्रा, श्लोक मिश्रा, कुलदीप वैश्य के साथ साथ सैकड़ो की संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  यातयात जागरूकता की एल0ई0डी0 वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *