Share this
बिसवां में संपन्न हुआ खत्री सभा का शपथ ग्रहण समारोह
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-खत्री समाज का लक्ष्य सदैव राष्ट्र सेवा का रहा है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में खत्री समाज के लोग ईमानदारी और लगन से हिस्सेदारी निभाकर समाज और राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। यह बातें कल बिसवां खत्री सभा के शपथ ग्रहण समारोह में बोलते हुए जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहीं। जिलाध्यक्ष श्री मेहरोत्रा ने आगे कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए धन, समय और एकता की आवश्यकता होती है इसलिए सभी खत्री बंधुओं को समय समय पर हैसियत अनुसार धन और समय निकलना होगा जिससे खत्री समाज अपने लक्ष्यों को पूरा कर सके।
कार्यक्रम की शुरुवात द्वीप प्रज्वलन और गणेश वन्दना से शुरू हुए इस समारोह में तीन कार्यकारिणीयों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें पहली कार्यकारिणी विधानसभा बिसवां की है जिसे “मेन बॉडी” नाम दिया गया। इसके अध्यक्ष अमरनाथ मेहरोत्रा और महामंत्री रवि दद्दू भल्ला बने है। दूसरी महिला कार्यकारिणी है जिसकी अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कपूर और महामंत्री श्रीमती श्वेता अरोड़ा बनी है जबकि तीसरी कार्यकारिणी युवा कार्यकारिणी है जिसके अध्यक्ष रोहित भला और महामंत्री नमन मेहरोत्रा बनाए गए है। बताते चलें इन सभी कार्यकारिणीयों का गठन मनोनयन के आधार पर हुआ है जिसमें कोई चुनाव नहीं हुआ है।
इस समारोह में बोलते हुए खत्री सभा की जिला महामंत्री रेनू मेहरोत्रा ने कहा कि खत्री समाज में सदा से महिलाओं को बराबरी की हिस्सेदारी और उच्च सम्मान मिलता रहा है इसलिए हम सभी महिलाएं मिलकर इस समाज के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अपनी अपनी हिस्सेदारी और जिम्मेदारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। इस समारोह में खत्री सभा की मेन बॉडी के नव नियुक्त अध्यक्ष अमर मेहरोत्रा ने बोलते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया और जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है मैं उस पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करूंगा लेकिन यह सब तभी संभव हो पाएगा जब आप सभी लोग मेरा साथ देते रहेंगे और समय समय पर मेरा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
इस समारोह में सीतापुर से आए हुए खत्री सभा के संरक्षक गोपाल टंडन, राजेश मेहरोत्रा व सुधीर मेहरोत्रा ने भी अपने विचार रखे।
इस समारोह में खत्रियों के इतिहास के बारे में संक्षेप में आनन्द मेहरोत्रा ने बताया जबकि इसका कुशल संचालन साहित्यकार आनन्द खत्री ने किया और समारोह के अन्त में आए हुए अतिथियों का आभार महामंत्री रवि दद्दू भल्ला ने व्यक्त किया।
इस सफल आयोजन में नगर के खत्री समाज के लगभग सभी लोग शामिल रहे।
इस दौरान प्रमुख रूप से जिला महामंत्री श्रीमती रेनू मेहरोत्रा, जिला उपाध्यक्ष खत्री समीर पुरी,खत्री सचिन मेहरोत्रा, खत्री श्रीमती मीनू कपूर, खत्री मनोज कपूर, खत्री नितिन मेहरोत्रा, खत्री मनोज सेठ, नितिन मेहरोत्रा,जिला मंत्री खत्री खत्री नितिन मेहरोत्रा,खत्री अमर मेहरोत्रा, खत्री श्रीमती शोभना मेहरोत्रा, खत्री प्रभात महेंद्र,खत्री श्रीमती शैली महेंद्र, खत्री श्रीमती शिल्पी टंडन, खत्री श्रीमती नेहा महेंद्र, खत्री श्रीमती मीना कपूर,खत्री रूचि कपूर, खत्री दीपाली खन्ना,खत्री राम मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष खत्री के सी कपूर, व्यवस्थापक मंत्री खत्री आशु कपूर,खत्री गिरजाशंकर मेहरोत्रा, खत्री सुमन कपूर, आदि खत्री समाज के जनो उपस्थित रहे.।












Leave a Reply