अग्रवाल पब्लिक स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Share this

अग्रवाल पब्लिक स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-नगर के प्रतिष्ठित अग्रवाल पब्लिक स्कूल में 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण के पश्चात सभी वर्गों के बच्चों के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। सीनियर के.जी. की आध्या ने कविता, काव्यांश ने भाषण प्रतियोगिता में तथा स्वतंत्रता सेनानी ड्रेस अप प्रतियोगिता में विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में अपने को प्रस्तुत करके दर्शकों के द्वारा खूब तालियाँ बटोरी।
इनमें वियान, भुवी, आव्या, विरांश, मायशा, मौली,आध्या तथा अव्यांश की रुप सज्जा बहुत ही आकर्षण का केंद्र रही।
जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर बच्चों ने राधा, कृष्ण के मनमोहक रूप को प्रदर्शित कर उत्सव का भरपूर आनंद उठाया।इसी क्रम में मटकी सजावट, दही हांडी चैलेंज, कृष्ण बासुरी जादू तथा कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित कहानियों एवं भजनों का प्रस्तुतिकरण करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इनमें प्रिशा, रिशांक, लविश निमित मौलि, आध्या और अव्यांश के अभिनय एवं प्रदर्शन सराहनीय रहे।
मिष्ठान्न वितरण के साथ कार्यक्रम का सुमधुर समापन हुआ।

यह भी पढ़ें :  बजरंग दल की शौर्य यात्रा का सीतापुर में हुआ भव्य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *