Share this
खैराबाद नगरपालिका परिषद में बोर्ड मीटिंग हुई सम्पन्न
👉टैक्सी स्टैंड एवं पार्किंग शुल्क उपविधि नियमावली पर सहमत बनी
👉नगरपालिका अध्यक्षा बेबी गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई मीटिंग
(युगाधार समाचार)
खैराबाद। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सड़क, नाली निर्माण, प्रकाश, सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं तथा विकास कार्यों के लिए
बैठक बुलाई गई। नगर पालिका परिषद खैराबाद की बोर्ड की विशेष बैठक नगर पालिका परिषद अध्यक्षा बेबी गुप्ता की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित तिथि व समय के अनुसार अपराह्न 03ः00 बजे पूर्ण हुई।
मीटिंग में में बढ़े हुए ग्रह कर,जलकर,आदि पर सभासदों द्वारा समस्या को अधिशाषी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता,नगरपालिका अध्यक्षा बेबी को अवगत करवाया गया। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता द्वारा सभासदो को आश्वास्त किया गया किसी को कोई समस्या नही आने दी जाएगी तथा गृह कर पर लगे ब्याज/सरचार्ज को सर्व सम्मति से माफ कर दिया गया।
वही अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता ने सभा सदो से कहा गया आप लोग अपने अपने वार्डो की समस्याओं से अवगत करवाइये हम विधिक तरीके से उन समस्याओं का निस्तारण करवाएंगे। नई नियमावली के अनुसार टैक्स ब्यवस्था लागू की गई है उसको अनुसार आपसभी अपना सहयोग व कार्य करे।
जिसमें टैक्सी स्टैण्ट एवं पार्किंग शुल्क, विज्ञापन शुल्क व उपविधि सर्वसहमति से पारित किया गया।
वही नगर की आधार भूत संरचना, सड़क, नाली, पेयजल व्यवस्था, जलनिकासी, साफ-सफाई एवं रोजगार सृजन हेतु चर्चा की गई है, जिसे की नगर चतुर्दिक विकास सम्भव हो सके,। अध्यक्ष महोदया द्वारा नगर के विकास में सहयोग एवं साथ-साथ चलने हेतु वार्ड सभासद गण का आभार प्रकट किया गया एवं तत्पश्चात सधन्यवाद बोर्ड की बैठक समाप्त हुयी।
बोर्ड बैठक में सभासद विष्णु कुमार, हबीब, मुन्नी, युसुफ खाॅ, उमेश, शबेनाज़, सुनील, फरजन्द अली, आलोक बाजपेई, राकेश चन्द्र, मो0 मुर्सलीन, मोमिना, जफरयाब बेग, शकील अहमद, मो0 नसीम खाॅ, मो0 जावेद, सऊद अहमद, कविता, साबिर अली, हसीन अहमद, राशदुन निशां, शायरून निशां, नासरा बानों, रोशन जहाॅ, महरून निशा व प्रेम शंकर गुप्ता अधिशासी अधिकारी, मनोज राना सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एवं नदीम बाबू उपस्थित रहें।












Leave a Reply