Share this
अधीक्षण अभियंता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
👉बचाव कार्यों को तीव्र गति से कराए जाने हेतु दिए निर्देश
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-अधीक्षण अभियंता, सिंचाई कार्य मंडल सीतापुर नीलेश कुमार जैन ने ग्राम लखनीपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने संचालित कार्यों की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित कर्मचारियों को तीव्रगति से कटान रोधी कार्य कराने हेतु निर्देशित भी किया।
इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई विशाल पोरवाल ने बताया कि आज दिनांकः-13.09.2025 को शारदा नदी का जलस्तर 134.30 मीटर है जो कि खतरे निशान से 19 सेमी0 नीचे है, घाघरा नदी का जलस्तर 135.20 मीटर है जो कि खतरे के निशान से 158 सेमी0 नीचे है। उन्होंने बताया कि ग्राम लखनीपुर में कटान को रोकने के लिए नायलॉन क्रेट, गेबियान रोप केस एवं बम्बू क्रेट में आर0बी0एम0 से भरी ई0सी0 बैग भरकर नदी के किनारे फ्लड फाइटिंग का कार्य कराया जा रहा है, जिससे ग्राम लखनीपुर में कटान रूका हुआ है। आबादी नदी की कटान से सुरक्षित है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शारदा नदी के तटवर्ती ग्रामों का लगातार भ्रमण किया जा रहा है। ग्रामवासियों से संवाद कर उनको जलस्तर के बारे में जानकारी दी जा रही है एवं विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।












Leave a Reply