तत्सत सेवा संस्थान राजा टोडरमल सांस्कृतिक रंगमंच व मानस मेला द्वारा किया गया शिक्षक सम्मान समारोह

Share this

तत्सत सेवा संस्थान राजा टोडरमल सांस्कृतिक रंगमंच व मानस मेला द्वारा किया गया शिक्षक सम्मान समारोह

(युगाधार समाचार)

👉मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी आलोक सिंह व नगर पालिका परिषद प्रतिनिधि मुनेंद्र अवस्थी ने शिक्षकों को सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

सीतापुर -तत्सत सेवा संस्थान राजा टोडरमल सांस्कृतिक रंगमंच व मानस मेला संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर नेहरू हाल सीतापुर में किया गया। मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी आलोक सिंह व नगर पालिका परिषद प्रतिनिधि मुनेंद्र अवस्थी ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आए हुए शिक्षक शिक्षिकाओ को सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर,व पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी ने कहा गुरु और शिष्य के संबंधों पर कई प्रेरक प्रसंग मौजूद हैं, जो ज्ञान, विनम्रता और आत्म-सुधार जैसे महत्वपूर्ण सबक सिखाते हैं। गुरु अपने शिष्य को जीवन की चुनौतियों का सामना करना और दूसरों की आलोचना करने के बजाय खुद में सुधार करना सिखाते हैं। वे शिष्य को अहंकार और घमंड से बचने की सलाह देते हैं। राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवादल (RSSD) के संस्थापक अध्यक्ष संजय पुरी ने कहा शिष्य को ज्ञान के प्रति समर्पण और रिश्तों की गहराई का महत्व भी बताते हैं। प्रथम गुरु माता-पिता दूसरे गुरु शिक्षक होते हैं जो पढ़ा लिखा कर उसको मुकाम पर पहुंचाने का काम करते हैं, साथ साथ देश का नाम रोशन करते हैं,नाम डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला गया। इस मौके पर राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवा दल की राष्ट्रीय सचिव प्रीती पुरी तत्सत सेवा संस्थान व राजा टोडरमल सांस्कृतिक रंगमंच के अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव, संरक्षक अजीत श्रीवास्तव,मानस मेला समिति के अध्यक्ष विशंभर दयाल तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज पांडेय,राजस्व सुरक्षा सेवादल जिला अध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा, समाज सेविका जूही जायसवाल,जिला मीडिया प्रभारी संतोष कुमार राव, नगर महिला अध्यक्ष नीलम गोड, पिछड़ा वर्ग महिला अध्यक्ष इंदू रानी,जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार सिंह,सुशील कुमार, सहित सैकड़ो की संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रही।

यह भी पढ़ें :  खैराबाद में गर्जा बुलडोजर खाली कराई गईं सरकारी जमीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *