Share this
आदर्श नगर पंचायत तम्बौर अहमदाबाद में काफी लंबे समय के बाद से बोर्ड बैठक सम्पन्न फिर घूमेगा विकास का पहिया
(युगाधार समाचार)
सीतापुर -आदर्श नगर पंचायत तम्बौर अहमदाबाद में काफी लंबे समय के बाद से बैठक सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय सभागार बोर्ड बैठक में कई सभासदों ने अपनी अपनी मांगे रखी।
प्रत्येक वार्ड से दो-दो सड़कों का प्रस्ताव पास किया गया। कस्बे में जो स्ट्रीट लाइट लगी थी उन लाइटों को बेहतर बनाने के लिए अलग लाइन की व्यवस्था की जाएगी जिससे दिन में जो लाइट जलती है वो लाइट दिन में ना जल सकेगी। नगर पंचायत में पूर्व अधिशासी अधिकारी प्रदीप गौतम के द्वारा जो स्काई लिफ्ट खरीदी गई थी उस स्काई लिफ्ट मानक विहीन होने होने की वजह से उसकी गुणवत्ता ठीक ना होने का कारण उसको रिजेक्ट कर दिया गया है। बोर्ड बैठक में नई पिकअप स्काई लिफ्ट का प्रस्ताव हुआ है। बोर्ड बैठक में सभासदों ने इस बात पर ज्यादा जोर दिया कि जो सभासद जिस वार्ड का है वह सभासद उस वार्ड में ही कार्य कर सकता है कोई दूसरा सभासद उसमें हस्तक्षेप करता है तो इसका विरोध किया जाएगा।
तम्बौर नगर पंचायत से लम्बे समय से मुख्तार अनीस रोड व ईदगाह रोड का जर्जर
होने की वजह से जो प्रस्ताव हुआ था उसका टेंडर निकालने के बाद कई माह से ठेकेदार द्वारा कार्य न कराए जाने से बोर्ड बैठक में ठेकेदार के विरुद्ध नोटिस दोबारा काटी गई है। ठेकेदार द्वारा जवाब संतोषजनक न मिलने की वजह से वह टेंडर निरस्त करके नए टेंडर का चयन प्रक्रिया होगी। नए टेंडर होने के बाद एक सप्ताह में सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा आठ माह के बाद हुई बोर्ड बैठक में काफी लंबे समय से कई प्रस्ताव पेंडिंग चल रहे थे कई कार्य अधूरे पड़े थे उन कार्यों पर विशेष तौर से ध्यान दिया गया है और उसको पूरा करने का प्रयास बोर्ड बैठक में किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष तैय्याबुन द्वारा बताया गया है जो लंबे समय से कार्य रुके हुए थे उन कार्यों को सुचारू रूप से किया जाएगा। और जो कस्बे की समस्याओं के जो सड़के खराब थी उन सड़कों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य कराया जाएगा। तम्बौर नगर वासियों को बेहतर सुविधा मिल सके। नगर में जो मरम्मत कार्य थे उन कार्यों के लिए भी ज्यादा जोर दिया गया है कस्बे में जो मरम्मत कर रहे थे उनको बनाने के लिए कई ठेकेदारों के द्वारा कार्य कराया जा रहा है।
इस बोर्ड बैठक में अतिरिक्त प्रभार अधिशासी अधिकारी अनूप कुमार राय व नगर पंचायत के कर्मी व वार्ड के समस्त सभासद नगर पंचायत अध्यक्ष बोर्ड बैठक में मौजूद रही सफल व सुचारू रूप से बोर्ड बैठक का समापन किया गया।
नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में जो फर्जी कर्मी कार्य कर रहे थे उनको बाहर करके उनकी जगह पर नए तरीके से कर्मचारियों को भर्ती किया जाएगा। वह जो फर्जी वेतन ले रहे थे उन फर्जी कर्मियों से वेतन की रिकवरी की जाएगी।












Leave a Reply