आजादी की लड़ाई से लेकर समाज के उत्थान में खत्री समाज का अहम योगदान – अचिन मेहरोत्र

Share this

आजादी की लड़ाई से लेकर समाज के उत्थान में खत्री समाज का अहम योगदान – अचिन मेहरोत्र

👉खत्री समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है

👉समाज के सभी लोगों को एकजुट होने की जरूरत

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-खत्री समाज केवल एक समुदाय नहीं है, बल्कि भारत के विकास की नींव की ईंट है। भारत के इतिहास में खत्री समाज के संघर्ष को स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। खत्री समाज के पूर्वजों ने देश की आजादी से लेकर समाज के उत्थान में अपनी अहम भूमिका निभाई है। खत्री समाज के संघर्ष को कभी भूला नहीं जा सकता।
यह बात खत्री सभा के जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने खत्री धर्मशाला में आयोजित पदाधिकारी की मासिक बैठक के दौरान कही।
उन्होंने कहा की सीतापुर के खत्री समाज के ही आचार्य नरेंद्र देव का गौरवमयी इतिहास पूरे खत्री समाज को गौरवान्वित करता है। आचार्य नरेंद्र देव ने आजादी की लड़ाई से लेकर समाज के उत्थान में अहम भूमिका निभाई। इसी तरह से रामकृष्ण खत्री, सुखदेव थापर और मदनलाल ढींगरा जैसे क्रांतिकारी खत्री समाज से ही रहे हैं। समाज के लोगों को अपने पूर्वजों के बलिदान को अच्छी तरह से याद रखना चाहिए। समाज के लोगों को समाज के उत्थान के लिए एकजुट होने की जरूरत है।
एकता में बहुत बड़ी शक्ति होती है। इसलिए सभी को मिलजुल कर रहने की जरूरत है और सभी को एक दूसरे के सुख-दुख में ध्यान देने की जरूरत है। समाज के संपन्न लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए की आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की बगैर प्रचार के मदद करते रहें। एक दूसरे की मदद करने से समाज का उत्थान संभव है। जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने समाज के लोगों से अपील की कि वह अपने बच्चों को हर हाल में पढ़ाए।
इस मौके पर संगठन के विस्तार और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर संरक्षक खत्री सुधीर मेहरोत्रा, जिला महामंत्री खत्री रेनू मेहरोत्रा, खत्री जितेन्द्र मेहरोत्रा, खत्री सौरभ मेहरोत्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष खत्री निर्मला मेहरोत्रा, खत्री अमर मेहरोत्रा, खत्री मनोज सेठ, खत्री निखिल मेहरोत्रा, खत्री सचिन मेहरोत्रा, खत्री विशाल टंडन, खत्री कमल मेहरोत्रा, खत्री आरती मेहरोत्रा, खत्री रुचि मेहरोत्रा, खत्री रती सहगल, खत्री मीना कपूर, खत्री ममता मेहरोत्रा, खत्री पारस धवन, खत्री वैभव मेहरोत्रा, खत्री राजीव टंडन, खत्री कैसी कपूर,एवं खत्री समाज के समस्त जिला पदाधिकारी गण मौजूद रहे

यह भी पढ़ें :  नगर पालिका द्वारा कराये जा रहे कार्यों का हाजी जावेद ने किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *