Share this
जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने जिला उद्योग केन्द्र एवं औद्योगिक आस्थान का किया औचक निरीक्षण
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने जिला उद्योग केन्द्र सीतापुर एवं औद्योगिक आस्थान सीतापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उद्यमियों द्वारा औद्योगिक आस्थान की जल निकासी की समस्या का निस्तारण कराये जाने का अनुरोध किया गया। सेठिया मिल के प्रबंधक सुधीर मेहरोत्रा द्वारा बिजवार रेलवे क्रासिंग पर बने ओवरब्रिज के दोनों और सर्विस रोड को चौड़ा कराये जाने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने ओवरब्रिज के पास बने सर्विस रोड एवं नाली को देखा तथा समस्या के निस्तारण हेतु उ0प्र0 सेतु निगत एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के समय उपायुक्त उद्योग संजय सिंह, औद्योगिक आस्थान सरायं मलुही में उच्चीकरण/सुदृढ़ीकरण का कार्य करा रही कार्यदायी संस्था यू0पी0एस0आई0सी0 कानपुर के अधिशासी अभियन्ता, पूर्वात्तर रेलवे के सहायक मण्डलीय अभियन्ता, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता, सेतु निगम एवं पी0डब्लू0डी0 के अधिशासी अभियन्ता, आई0आई0ए0 के चेयरमैन महेन्द्र अग्रवाल, उद्यमीगण सुधीर मेहरोत्रा, संजय बंसत सहित अन्य उद्यमीगण तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
उक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा बिसवां में एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत स्थापित कॉमन फैसिलटी सेंटर (सी0एफ0सी0) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा डिस्प्ले सेंटर, कॉमन प्रोसेसिंग सेंटर, रॉ मटेरियल बैंक, डिजाईन एवं सैम्पलिंग सेंटर का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सी0एफ0सी0 के अध्यक्ष/सचिव एवं सदस्यों तथा निर्यातकों के साथ बैठक कर सामान्य जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने ओ0डी0ओ0पी0 कंसल्टेंट को सी0एफ0सी0 के सफल संचालन हेतु कार्ययोजना प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।
सी0एफ0सी0 के निरीक्षण के समय उपायुक्त उद्योग संजय सिंह, विवेक गुप्ता, रफीक अहमद एवं शुभम जोनल कंसल्टेंट सहित सी0एफ0सी0 के सदस्य उपस्थित रहे।












Leave a Reply