बीती देर रात रामकोट स्थित चीनी मिल डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई का जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाए

Share this

बीती देर रात रामकोट स्थित चीनी मिल डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई का जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाए

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने बीती देर रात रामकोट स्थित चीनी मिल डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी ने गन्ने की तौल कराने हेतु आए कृषकों से भी वार्ता कर फीडबैक लिया। उन्होंने चीनी मिल का निरीक्षण कर पर्ची वितरण, कार्यप्रक्रिया, कार्यक्षमता, सुरक्षा और उत्पादन की गुणवत्ता आदि की भी विस्तारपूर्वक जानकारी ली।
‎‎जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गन्ना तौल का कार्य मानकों के अनुसार पूरी शुद्धता के साथ किया जाये। तौल कराने हेतु आए किसानों को मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये। किसानों को मानक के अनुरूप मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जाये। गन्ना मूल्य का भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाये।
‎‎जिलाधिकारी ने मिल के निरीक्षण के दौरान कार्यपद्धति का अवलोकन किया। मिल में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। जिलाधिकारी ने मानकों के अनुसार उत्पादन प्रक्रिया सुनिश्चित किए जाने के निर्देश देते हुए चीनी की गुणवत्ता और उत्पादन की मात्रा आदि की जानकारी भी ली। मिल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संबंधी मानकों का भी कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
‎‎निरीक्षण के दौरान जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी सहित मिल प्रबंधन के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  ग्राम प्रधान ग्राम सचिव के बीच बंदरबांट रेन वाटर हार्वेस्टिंग चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *