Share this
–
विकास खण्ड खैराबाद की ग्राम पंचायत बनेहटा में मनरेगा के कार्यों में फर्जी हाजिरी लगाने का गंभीर आरोप
👉पूर्व में जेसीवी से इसी कार्य को कराया जा चुका है उसी कार्य पर फर्जी मजदूरों से दिखाया जा रहा है कार्य
(युगाधार समाचार)
सीतापुर -एक तरफ प्रदेश व केन्द्र की सरकार ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारने व उन्हें उनके ही ग्रामपंचायत में 100 दिनों का रोजगार दिलाने के उद्देश्य से मनरेगा के अंतर्गत विभिन्न कार्य कराकर पानी की तरह पैसे बहा रही है
वही विकास खण्ड खैराबाद की ग्राम पंचायत बनेहटा में मनरेगा के कार्यों में फर्जी हाजिरी लगाने का गंभीर आरोप लगता आ रहा है ।
जानकारी के अनुसार मनरेगा योजना द्वारा ग्राम पंचायत बनेहटा के खुशाल पुरवा चिरंजीवी के मकान से अवधेश के मकान तक निर्माण कार्य में गंभीर आरोप लग रहे हैं
ग्रामीणों ने बताया जिस जगह काम चल रहा है मार्ग की लंबाई और चौड़ाई को बहुत कम कर दिया है उसे मार्ग को कभी ग्रामीणों ने इस्तेमाल नहीं किया है उसका कोई औचित्य नहीं बनता है सरकार के पैसे का दुरुपयोग भी किया जा रहा है जिस संपर्क मार्ग पर कार्य चल रहा है वहां पर मात्र 6 मजदूर महिलाएं केवल फोटो खिंचवाने के लिए आती हैं उसके बाद चली जाती हैं जबकि प्रतिदिन 34 -35 मजदूर महिलाएं और पुरुषों की निरंतर हाजिरी दर्ज की जाती है इस कार्य में ग्रामीणों में आक्रोश है की प्रधान और सचिव तकनीकी सहायक बड़े पैमाने पर घपला करते हैं ग्रामीण वासियों ने बताया इस कार्य को कराए हुए 5- 6 माह बीत चुके हैं जिस पर जेसीबी चल चुकी है जो अवशेष कार्य बचा है उसी पर प्रधान सचिव तकनीकी सहायक की सामूहिक टीम कंप्यूटरीकृत फर्जी हाजिरी लगाकर भुगतान करने का प्रयास कर करती है जो कि सरासर बेमानी साबित होती है योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति को ध्वस्त कर रहे हैं बंदरबांट कर रहे हैं ग्राम वासियों ने बताया इस कार्य का कोई मतलब नहीं था सिर्फ- सिर्फ पैसा निकालने का जरिया अपनाया जा रहा है जबकि भौतिक धरातल पर यह काम बहुत कम दिख रहा है और कागजों पर बड़े पैमाने पर घूम रहा है जिससे प्रतीत होता है अनियमितताएं बड़े पैमाने पर की जा रही हैं।












Leave a Reply