Share this
ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली” लागू किये जाने के विरोध में उतरे ग्राम विकास/पंचायत अधिकारी
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-प्रान्तीय कार्यकारणी के आवाहन पर पंचायत सचिवों (ग्रा०पं०अ० / ग्रा०वि०अ०) द्वारा दिनांक 01 दिसम्बर 2025 से “ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली” सहित “मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों के विरोध में” करने हेतु सांकेतिक शान्तिपूर्ण सत्याग्रह आन्दोलन करने का निश्चय लिया है जिसकी सूचना लिखित तौर पर संघ के पदाधिकारियों ने जिलास्तर पर सम्बंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौप कर दिया।
अपने सौपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि दिनांक 03 नवम्बर 2025 के शासनादेशानुसार पंचायत सचिव की उपस्थिति को ऑनलाइन किये जाने हेतु आदेश निर्गत किया गया है, जो कि वर्तमान परिवेश में अव्यहारिक तथा शासकीय कार्यों को बाधित करने वाला है। उक्त ऑनलाइन उपस्थिति के सम्बन्ध में संगठन द्वारा सफल वार्ता/समाधान न होने तक निम्नानुसार सत्याग्रह शान्तिपूर्ण आन्दोलन किया जायेगा। उक्त सत्याग्रह आन्दोलन में जनपद के समस्त ग्राम पचायत अधिकारी / ग्राम विकास अधिकारी प्रतिभाग करेंगें, जिसके लिये पृथक से कोई पत्र/नोटिस नही दिया जायेगा, इसी पत्र को नोटिस समझा जाये।
इस दौरान जो कार्यक्रम प्रस्तावित है उसके अंतर्गत दिनांक 01.12.2025 से 04.12.2025 तक काली पट्टी बांधकर विरोध करते हुये शासकीय कार्यों का निष्पादन करना,दिनांक 05.12.2025 विकास खण्ड स्तर पर आन्दोलन / ज्ञापन जनपद के समस्त विकास खण्डों में ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में 11 बजे से 01 बजे तक संगठन के बैनर तले विकास खण्ड मुख्यालय पर फर्श पर बैठकर शान्तिपूर्ण ढंग से सांकेतिक सत्याग्रह एवं पंचायत सचिवों पर थोपे गये अन्य विभागों के कार्यों का विरोध किया जायेगा। अपरान्ह 01-00 बजे सत्याग्रह आन्दोलन के उपरान्त समस्त विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उ०प्र० एवं मुख्य सचिव महोदय उ०प्र० को जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से प्रेषित करने हेतु ज्ञापन दिया जायेगा।तथा समस्त व्हाट्सएप ग्रुप से लेफ्ट करना ज्ञापन के उपरान्त जनपद के समस्त पंचायत सचिव उनके व्यक्तिगत फोन नं० पर किएट किये गये समस्त शासकीय जनपदीय एवं विकास खण्ड स्तरीय ग्रुप से लेफ्ट करेगें। तत्पश्चात् समस्त सचिव अपने अपने विभागीय दायित्वों को निर्वाहन करेगें।, कार्यक्षेत्र भ्रमण- उक्त तिथि से इंजन चालित वाहन से क्षेत्रीय भ्रमण सचिवों द्वज्ञरा नहीं किया जायेगा, अपितु अनुमन्य साइकिल भत्ता 200 रू० मिलने के कारण साइकिल, टैम्पों एवं बस द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण किया जायेगा तथा साइकिल भत्ता के स्थान पर मोटर साइकिल भत्ता प्रदान करने हेतु शासन से मांग की जायेगी व ध्यानकर्षण किया जायेगा,दिनांक 15 दिसम्बर 2025- जटिल ई-ग्राम स्वराज व गेट वे प्रणाली प्रक्रिया के विरोध में इसके स्थान पर मोबाइल एप के माध्यम से भुगतान प्रकिया निर्मित करने की माँग शासन द्वारा की जायेगीं क्योकि ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों की कोई शैक्षिक योग्यता शासन द्वारा निर्धारित नही है, ऐसी स्थिति में उनसे डी०एस०सी० संचालन की अपेक्षा रखना व्यवहारिक नहीं है। इसी दिन इस प्रकिया के कुशल प्रबंधन तक के लिये पूर्वाहन 11:00 बजे समस्त ग्राम पंचायतों के डी०एस०सी० / डोगल सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी (पचांयत) कार्यालय में जमा कर दिये जायेगें।
उन्होंने कहा है कि उपरोक्त कार्यकम पर यदि शासन/प्रशासन स्तर से उचित समस्या का समाधान होता है तो प्रदेश नेतृत्व द्वारा सत्याग्रह वापसी का निर्णय लिया जायेगा, अन्यथा की स्थिति में सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार, अनवरत धरना प्रदर्शन, आंदोलन करने हेतु प्रान्तीय कार्यकारणी के आवहन पर संगठन बाध्य होगा, जिसकी सम्पर्ण जिम्मेदारी शासन / प्रशासन की होगी।
इस दौरान वीरेन्द्र कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष,मयूरेश राय जिला मंत्री,करूणेश कुमार जिला अध्यक्ष,गौरव मिश्रा जिला मंत्री सहित तमाम ग्राम विकास/पंचायत अधिकारी मौजूद थे।












Leave a Reply